Rakhi Sawant का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचान नहीं पाए फैंस, 80 साल की बुजुर्ग महिला के लुक में आई नजर

राखी सावंत ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है. राखी एक बुजुर्ग महिला के लुक में दिख रही है. उनकी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) को किस तरह से लाइमलाइट में रहना हैं, वो अच्छे तरीके से जानती है. राखी आए दिन अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती है. इस बार भी एक्ट्रेस अपनी एक फोटो को लेकर चर्चा में है. इस फोटो में राखी को देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे. एक्ट्रेस इसमें एक बुजुर्ग महिला के लुक में दिख रही है.

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटो पोस्ट की है. इन फोटोज में राखी बूढ़ी महिला के रूप में दिख रही है. राखी के चेहरे पर झुर्रियां है और उन्होंने बड़ा सा चश्मा लगा रखा है. इसे शेयर कर वो लिखती है, सोनी सब टीवी के बेगम बादशाह शो में मुझे 80 साल पुराना लुक देने के लिए धन्यवाद रोहित भाई. बता दें कि ये उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए लुक है.

https://www.instagram.com/p/CUsRqgatkiw/

बिग बॉस की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस फोटो में बेहद बूढ़ी लग रही है. उनके बाल भी सफेद दिख रहे है और उन्होंने अपनी नेक पर बैंडेज पहना हुआ है. एक्ट्रेस को ऐसे देख फैंस हैरान हो गए. उनकी फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. कई यूजर्स तो उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे.

https://www.instagram.com/p/CUsMaKatwgz/

राखी सांवत की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये राखी है क्या. एक यूजर ने लिखा, ये आपकी नानी है क्या, एक अन्य यूजर ने लिखा, आप अपनी मां की तरह दिख रही है. एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही मैम. वहीं, कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ भी की.

Also Read: Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने जय भानुशाली की उम्र पर फिर किया कमेंट, करियर खत्म होने को लेकर कह दी ये बात

गौरतलब है कि राखी ने कुछ समय पहले ही सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में अपने पति रितेश के साथ जाने की इच्छा व्यक्त की थी. राखी ने कहा था, ‘वे अब मुझे सिर्फ वाइल्ड कार्ड एंट्री या गेस्ट के तौर पर बुलाते हैं, कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं. मुझे लगता है कि मुझे एक पूर्ण प्रतियोगी के रूप में जाने का मौका मिलना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >