Bigg Boss 20: 'बोरिंग कास्ट' के सवाल पर सलमान खान का मजेदार तंज, बोले- 'कभी-कभी सिलेक्शन में कमी...'

बिग बॉस 20' की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल पर अब सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 'वीकेंड का वार' में सलमान ने ट्रोल्स को मजेदार अंदाज में जवाब दिया. वहीं, काजी तौकीर की अजीबोगरीब हरकतों ने घर का माहौल गरमा दिया है. आइए जानते हैं शो में कैसे बढ़ रहा है ड्रामा.

Salman Khan on Bigg Boss 20 Casting: बिग बॉस 20’ की शुरुआत के साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी और लोग कास्टिंग को लेकर सवाल कर रहे हैं. कई दर्शकों का कहना था कि इस बार मेकर्स ने ऐसे चेहरों को घर में जगह दी है, जिन्हें या तो पहली बार देख रहे है या वह पॉपुलर नहीं है. कुछ दर्शकों ने तो इस सीजन की कास्टिंग को ‘बोरिंग’ तक बता दिया. अब वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने खुद इस ट्रॉल्लिंग पर बात की और अपने खास अंदाज में जवाब दिया.

सलमान खान ने बिग बॉस 20’ की कास्टिंग पर क्या कहा?

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से बातचीत करते हुए पूछा कि क्या उन्हें बिग बॉस के घर में किसी चीज की कमी महसूस हो रही है. आम्रपाली ने इससे इनकार किया. इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेकर्स ने इस बार कंटेस्टेंट्स को काफी सोच-समझकर चुनने की कोशिश की थी, लेकिन कभी-कभी सेलेक्शन में थोड़ी कमी रह जाती है.

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

सलमान की इस बात को शो की कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचनाओं से जोड़कर देखा गया. उनका इशारा साफ था कि बिग बॉस में असली मनोरंजन केवल कंटेस्टेंट की पहले से मौजूद लोकप्रियता से नहीं, बल्कि घर के अंदर उसके व्यवहार और रिश्तों से भी बनता है. यह भी पढ़ें: कौन हैं अबीर सिंह?, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, ‘टार्जन’ में Sooraj Pancholi के साथ आएंगे नजर

काजी तौकीर बने चर्चा का केंद्र

शो के शुरुआती दिनों में काजी तौकीर खास तौर पर चर्चा में रहे हैं. कभी यंग डीएसए के साथ उनकी बहस हुई तो कभी उनके अजीबोगरीब अंदाज ने घरवालों को परेशान किया. हाल ही में उन्होंने रात में ऐसा अभिनय किया कि घर के दूसरे सदस्य डर गए.

">

बाद में काजी ने बताया कि वह केवल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यह सब कर रहे थे. उनके इस अंदाज को कुछ दर्शकों ने पसंद किया, जबकि कुछ ने उनकी तुलना पिछले सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट्स से की.

शुरुआत में कमजोर लगी कास्टिंग, लेकिन बढ़ रहा ड्रामा

‘बिग बॉस 20’ को लेकर भले ही शुरुआत में कास्टिंग पर सवाल उठे हों, लेकिन घर के अंदर होने वाले झगड़े, दोस्ती और बदलते समीकरण अब धीरे-धीरे शो को चर्चा में ला रहे हैं. आम्रपाली दुबे से लेकर कनिका मान और अरिश्फा खान तक, कई कंटेस्टेंट्स अपने-अपने अंदाज में दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

बिग बॉस 20, फोटो- इंस्टाग्राम

ऐसे में आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जिन कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में दर्शकों ने ‘बोरिंग’ कहा, उनमें से कौन अपने खेल और व्यक्तित्व से इस धारणा को बदल पाता है. आखिर ‘बिग बॉस’ में अक्सर वही चेहरे सबसे ज्यादा याद रह जाते हैं, जो शुरुआत में दर्शकों की उम्मीदों से बिल्कुल अलग नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss X Review 7th Episode: कोई 'मेन कैरेक्टर' तो कोई 'टॉक ऑफ द टाउन', जानें बिग बॉस के पहले हफ्ते का पब्लिक रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >