Bigg Boss 20: "शायद मैं ही गधी हूं...", बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने खुद को क्यों कहा ऐसा? गुल्लू के गेम पर उठी बहस

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में आम्रपाली दुबे ने कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू (Gullu) के गेम पर बड़ा बयान दिया है. एक्ट्रेस ने गुल्लू को 'बच्चों के दिमाग' वाला और अंडरडॉग खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उन्हें उस पर दया आती है. जानिए इस दिलचस्प बातचीत में रिती तिवारी ने गुल्लू के पुराने रियलिटी शोज का जिक्र कर कैसे किया उनका बचाव.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट्स के गेम को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है. कौन मजबूत खिलाड़ी है और कौन अभी तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हुआ, इस पर घर के अंदर भी खूब बातचीत होती है. अब ऐसा ही एक दिलचस्प बातचीत का वीडियो सामने आया है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के गेम को लेकर अपनी राय रखी. आम्रपाली ने गुल्लू  को लेकर कहा कि उन्हें उस पर दया आती है और उनका दिमाग छोटे बच्चों जैसा लगता है. हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि आगे चलकर गुल्लू उनका गेम देखने का नजरिया बदल सकते हैं.

गुल्लू पर आती है दया - आम्रपाली 

बिग बॉस के एपिसोड में आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी और यंग DSA के बीच गुल्लू के गेम को लेकर बातचीत होती है। इसी दौरान आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें गुल्लू पर दया ही आती है। वह आगे कहती हैं कि उनका दिमाग छोटे बच्चों जैसा ही है.

आम्रपाली की यह बात सुनकर रीति तिवारी तुरंत गुल्लू के पुराने अनुभव का जिक्र करती हैं. वह कहती हैं कि गुल्लू इतने सारे रियलिटी शो जीतकर आया है, ऐसे में यह कैसे कहा जा सकता है कि उसका दिमाग बच्चों जैसा है. 

इसके बाद आम्रपाली, रीति से पूछती हैं कि उन्होंने कितने रियलिटी शो जीते हैं. जवाब में रीति बताती हैं कि उन्होंने तीन शो जीते हैं, स्प्लिट्सविला और रोडीज और एक शो है, जिसका नाम उन्हें याद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "मेरे फैंस बाहर हैं..." नॉमिनेशन के बाद Yung का अमन पर तंज, कहा- दूसरों के इशारों पर चलने वाली 'भेड़'

शायद मैं गधी हूं... आगे मेरा नजरिया बदल जाए’

आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें गुल्लू  का गेम हमेशा अंडरडॉग की तरह ही लगता है. अपनी बात रखते हुए वह खुद ही मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “सॉरी, शायद मैं गधी हूं."

Amrapali Dubey, & Yung DSA, फोटो- इंस्टाग्राम

इसके बाद आम्रपाली अपनी बात को थोड़ा बदलते हुए कहती हैं कि हो सकता है आगे जाकर गुल्लू  उनके गेम को देखने का पूरा नजरिया ही बदल दें.

यंग डीएसए बोले- मैंने Roadies और Splitsvilla नहीं देखा

इस बातचीत में यंग DSA  ने कहा कि उन्होंने कभी रोडीज और स्प्लिट्सविला नहीं देखा, इसलिए उन्हें नहीं पता कि गुल्लू ने क्या जीता है. यंग DSA आगे अपने पसंद के रियलिटी शो का जिक्र करते हुए कहते हैं कि वह ‘दुनियादारी’ देखते हैं. उनके मुताबिक, वह एक हार्ड रियलिटी शो है और वह उसी तरह के शो देखते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 X Review: Aman पर फूटा फैंस का गुस्सा, यंग DSA की निकली सच्चाई, जानें X यूजर्स के रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >