Bigg Boss 19 की ये 2 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे बड़े फ्लिपर्स, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और जीशान कादरी ने किया पर्दाफाश, जानें नाम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक, जीशान कादरी और गौरव खन्ना घरवालों को लेकर बातचीत करते दिखाई दिए. इसी बीच जीशान ने कहा कि तान्या और कुनिका की हरकतें उन्हें घर में सबसे बड़ी "फ्लिपर्स" बनाती हैं. गौरव और अमाल इस बात पर सहमत हुए.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. घर के अंदर हर दिन कई झगड़े भी हो रहे हैं, जो टीआरपी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक, जीशान कादरी और गौरव खन्ना इस बारे में बात करते नजर आए कि कैसे कुछ घरवाले फ्लिप कर रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ साजिश रच रहे हैं.

अमाल ने कुणिका को लेकर कही ये बात

बिग बॉस 19 के घर में बातचीत के दौरान, अमाल ने बताया कि कुणिका सदानंद देर रात बातचीत के लिए सीधे तान्या मित्तल और नीलम गिरी के बिस्तर पर चली गई थी. ऐसे लग रहा है कि तीनों कुछ खतरान प्लानिंग कर रही है. उन्होंने यह भी देखा कि नीलम इन दिनों कुणिका पर ज्यादा ध्यान दे रही थी. यहां तक कि वे उसे “जूनियर कुणिका” भी कहने लगे.

ये हैं बिग बॉस 19 की सबसे बड़ी फ्लिपर्स

बातचीत के दौरान, जीशान ने साफ कर दिया कि नेहल, तान्या मित्तल और कुणिका सदानंद से उसकी दोस्ती खत्म हो गई है. उन्होंने आगे कहा, “मैं अब उन्हें न तो समझता हूं और न ही पसंद करता हूं.” तीनों इस बात पर भी सहमत थे कि तान्या और कुनिका की हरकतें उन्हें घर में सबसे बड़ी “फ्लिपर्स” बनाती हैं. उनके अनुसार, तान्या और कुनिका दोनों ही जब चाहें तब पाला बदलती रहती हैं. उनका मानना ​​था कि लगातार पाला बदलने से घर में उनका अस्तित्व खत्म हो रहा है.

नॉमिनेशन डिसकस करने पर बिग बॉस ने दी सचा

हाल ही के एपिसोड में बिग बॉस ने भी जबरदस्त गेम खेला, जिसमें उन्होंने घरवालों को नॉमिनेशन पर चर्चा करते हुए क्लिप दिखाईं, जो नियमों के विरुद्ध है. सजा के तौर पर, बिग बॉस ने पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया. हालांकि, बाद में हर सदस्य को दो कंटेस्टेंट्स को बचाने का मौका मिला. इस प्रक्रिया के बाद, नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की अंतिम लिस्ट की अनाउंसमेंट की गई. इस वीक घर से बेघर होने के लिए नेहल, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, बसीर अली और अभिषेक बजाज नॉमिनेटेड हैं.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची बागी 4, जॉली एलएलबी 3 ने किया खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >