Bigg Boss 19: फिनाले की ओर बड़ा कदम, ये 4 कंटेस्टेंट बने टिकट टू फिनाले के विजेता, जानें कौन है ये?

Bigg Boss 19: शो बिग बॉस 19 इन दिनों काफी चर्चा में है. चर्चा में है इसलिए क्योंकि शो अपने ग्रैंड फिनाले की करीब पहुंच गया है. एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसके मुताबिक टिकट टू फिनाले टास्क के दावेदार कौन-कौन है, इसका खुलासा हो गया.

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. हाल ही में शो से कुनिका सदानंद बाहर हो गई थी. उन्हें सबसे कम वोट मिले थे और इस वजह से उनका सफर शो से खत्म हो गया था. बिग बॉस तक के अनुसार, टिकट टू फिनाले की रेस में आगे बढ़ने वाले चार कंटेस्टेंट अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट हैं.

गौरव खन्ना ने जीता टिकट टू फिनाले टास्क

बिग बॉस 19 में इस सीजन में ड्रामा, बहस और विवादों ने दर्शकों को शो से बांधे रखा. एक्स के एक ट्वीट के अनुसार गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले का टास्क जीत गए है. इस ट्वीट में लिखा है, गौरव खन्ना ने अशनूर कौर के सपोर्ट से सिर्फ टिकट टू फिनाले टास्क ही नहीं जीता – बल्कि उन्होंने अपने दोस्तों प्रणित मोरे और अशनूर को भी जीतने में मदद की. ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऑफिशियल अपडेट आना अभी बाकी है.

टिकट टू फिनाले टास्क के दावेदार

बिग बॉस तक के अनुसार, गार्डन एरिया को फायर ओशन में चेंज कर दिया गया था. हर राउंड में दो कंटेस्टेंट के बीच रेस हुई और इसमें उनकी मदद दो हेलपर ने की. टोटल चार रेस हुई और हर रेस में एक विनर टिकट टू फिनाले रेस में आगे बढ़ गया. आइए आपको बताते हैं कि किसके-किसके बीच रेस हुई-

राउंड 1- तान्या वर्सेज अशनूर – प्रणित, तान्या का हेलपर बना था, लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने अशनूर को जीता जीया.

राउंड 2- प्रणित वर्सेज शहबाज- गौरव की मदद से प्रणित जीत गया.

राउंड 2- गौरव वर्सेज मालती- अशनूर की मदद से गौरव जीत गया.

राउंड 2- अमाल वर्सेज फरहाना- फरहाना जीत गई.

यह भी पढ़ें:  Dharmendra First Salary: धर्मेंद्र की पहली सैलरी कितनी थी? एक्टर ने खुद किया था खुलासा, कहा था- इस चीज पर खर्च किए थे पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >