Bigg Boss 19: ममता कुलकर्णी से लेकर मुनमुन दत्ता तक, लिस्ट में 21 हैरान करने वाले धमाकेदार नाम, पहली बार आएगी AI रोबोट डॉल

Bigg Boss 19 के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हुई वायरल. राम कपूर, मुनमुन दत्ता से लेकर AI रोबोट डॉल तक शामिल हो सकते हैं. जानिए शो की थीम, ट्विस्ट और लॉन्च डिटेल्स.

Bigg Boss 19 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सलमान खान के इस मच अवेटेड रियलिटी शो की प्रीमियर डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच चुका है. हाल ही में शो के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लीक हुई है, जिसमें ममता कुलकर्णी से लेकर मुनमुन दत्ता तक कई हैरान कर देने वाले नाम शामिल हैं.

ये हो सकते हैं Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में ये 21 चेहरे नजर आ सकते हैं:

  • राम कपूर
  • गौतमी कपूर
  • धीरज धूपर
  • मुनमुन दत्ता
  • राज कुंद्रा
  • गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट)
  • शशांक व्यास
  • तनुश्री दत्ता
  • खुशी दुबे
  • फैसल शेख (Mr. Faisu)
  • ममता कुलकर्णी
  • अरिशा खान

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन नामों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैन थ्योरीज और इनसाइड रिपोर्ट्स ने इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

पहली बार AI रोबोट डॉल ‘Love O Doll’ की एंट्री

इस बार शो में एक बड़ा और अनोखा ट्विस्ट होगा—AI आधारित रोबोट डॉल जिसका नाम है ‘Love O Doll’. यह डॉल शो के अंदर कंटेस्टेंट्स से बातचीत करेगी, फैसले लेगी और गेम में दिलचस्प मोड़ लाएगी. माना जा रहा है कि यह रोबोट बाकी कंटेस्टेंट्स को सीधी टक्कर देगी.

थीम और अपकमिंग ट्विस्ट

इस बार की थीम होगी ‘रिवाइंड’, जिसका मतलब है बीते सीजन्स के फॉर्मेट को नए अंदाज में पेश किया जाएगा. साथ ही सीक्रेट रूम, एक्शन कार्ड और टाइम लुक टास्कस जैसे दिलचस्प मोड़ भी दर्शकों को बांधे रखेंगे.

टीवी के बाद ओटीटी पर होगा एक्सटेंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो पहले 3 महीने तक टीवी पर प्रसारित होगा और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्सटेंड कर दिया जाएगा, जहां कंटेंट और भी बोल्ड और अनफिल्टर्ड होगा.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ बनी जून की ब्लॉकबस्टर, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ की चमक फीकी पड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >