Bigg Boss 19 Contestants List 2025: सामने आई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, इन सेलेब्स की हो सकती है एंट्री, देखें डिटेल

Bigg Boss 19 Contestants List: बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियालिटी शो 24 अगस्त से कलर्स पर ऑनएयर होगा. हालांकि नए सीजन में कौन से कंटेस्टेंट्स भाग लेंगे. इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. आइये जानते हैं किन स्टार्स की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.

Bigg Boss 19 Contestants List: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 19, 24 अगस्त से ऑनएयर होगा. फैंस नए सीजन को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड है. इस बार राजनीति वाला थीम होगा, जिसमें कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे. मेकर्स ने शो को हिट बनाने के लिए कास्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि कौन से स्टार्स इसमें भाग लेंगे, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. आइये जानते हैं किन नामों पर चर्चा है.

शैलेश लोढ़ा

साल 2022 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद से, शैलेश लोढ़ा को बिग बॉस में शामिल होने के कई ऑफर मिले हैं. हालांकि शैलेश ने पहले कहा था कि उन्हें बिग बॉस जैसे शो में भाग लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन लगता है कि अब उनका मन बदल गया है. अभिनेता को हाल ही में बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है. वह इसमें आएंगे या नहीं इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

पायल धरे

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पायल धरे, जिन्हें प्यार से पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है, उनके भी रियालिटी शो में भाग लेने की अफवाह है.

गुरुचरण सिंह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह को भी बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है.

Gurucharan singh

मिस्टर फैसू

एक और सेलिब्रिटी जिसका शो में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है, वह हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैसू. मिस्टर फैसू आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 1 में फाइनलिस्ट के रूप में नजर आए थे.

श्रीराम चंद्रा

2010 में इंडियन आइडल जीतने वाले गायक श्रीराम चंद्रा ने बिग बॉस तेलुगु सीजन 5 में भाग लिया है. अब कथित तौर पर उन्हें बिग बॉस 19 का कंफर्म प्रतियोगियों में से एक माना जा रहा है.

धनश्री वर्मा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा को भी बिग बॉस 19 में आने का ऑफर मिला है. वह भाग लेंगी या नहीं इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

अपूर्वा मुखिजा

“द रेबेल किड” के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखिजा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो “ट्रेटर्स” से खूब सुर्खियां बटोरी. अब उनके बिग बॉस 19 में एंट्री लेने की अफवाह है.

धीरज धूपर

कुंडली भाग्य में अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीतने वाले टेलीविजन अभिनेता धीरज धूपर के बिग बॉस 19 के घर में एंट्री लेने का ऑफर मिला है.

हुनर गांधी

2007 में “कहानी घर घर की” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हुनर गांधी भी सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं.

अमाल मलिक

इस साल की शुरुआत में कई विवादों का हिस्सा रहे संगीतकार अमाल मलिक को भी इस शो के लिए संपर्क किया गया था.

पूरव झा

“द ट्रेटर्स” में तहलका मचाने वाले अभिनेता पूरव झा को भी बिग बॉस 19 में आने का ऑफर मिला है. वह आएंगे या नहीं, ये तो प्रीमियर वाले दिन ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >