Bigg Boss 19: अवेज दरबार ने 2 करोड़ देकर शो से बाहर निकलने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चौंक गया था अपने एलिमिनेशन पर

अवेज दरबार ने हिंदूस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सभी दावों को खारिज करते हुए बताया, “मैं यह क्लियर कर देना चाहता हूं, कि मैंने कभी स्वेच्छा से शो नहीं छोड़ा.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. कंटेस्टेंट अपने जबरदस्त गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही के वीकेंड का वार में अवेज़ दरबार का सफर एक चौंकाने वाले मोड़ पर खत्म हुआ. जी हां उनको कम वोटो के चलते शो से जाना पड़ा. हालांकि एविक्शन के तुरंत बाद ऐसी खबरें आने लगी कि सोशल मीडिया स्टार ने अपनी मर्जी से वॉलंटरी एग्जिट लिया है उन्होंने इसके लिए मेकर्स को 2 करोड़ रुपये भी दिए. अब अवेज दरबार ने इस सच्चाई से पर्दा उठाया है.

क्या अवेज दरबार ने बिग बॉस 19 से बाहर निकलने के लिए दिए पैसे

अवेज दरबार ने हिंदूस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सभी दावों को खारिज करते हुए बताया, “मैं यह क्लियर कर देना चाहता हूं, कि मैंने कभी स्वेच्छा से शो नहीं छोड़ा. मैं बाहर नहीं गया, न ही मैंने गेम छोड़ने के लिए बिग बॉस को कोई पैसा दिया. ये झूठी बातें सोशल मीडिया पर फैल रही है.” उन्होंने आगे कहा, “लोग बोल रहे थे मैंने 50 लाख दिए,  2 करोड़ दिए और वॉलंटरी एग्जिट लिया – ये सब बिल्कुल गलत है. मैंने कुछ भी नहीं दिया. मैं खुद चौंक गया था अपने एलिमिनेशन पर.”

बिग बॉस 19 से एलिमिनेट होने पर क्या बोले अवेज दरबार

बिग बॉस 19 से एलिमिनेट होने पर बात करते हुए अवेज दरबार ने कहा, “मैं बिग बॉस 19 से निकलने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं था. जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर आया,  तो शॉक्ड था.  मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूं. जब घर पहुँचा, तो मेरी मां भी उतनी ही शॉक्ड थी और रो रही थीं. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं इतनी जल्दी बाहर हो गया.” उन्होंने कहा कि बुरा इस बात का लगा कि उसी हफ्ते मेकर्स ने मुझे निकाला, जब मेरी भाभी आई थी, मुझे मोटिवेट करने के लिए, लेकिन क्या कर सकते हैं, ये बस एक गेम है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर चमकी कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानें हिट या फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >