Bigg Boss 18: विवियन डीसेना का मीडिया राउंड में हुआ बुरा हाल, पूछे गए यह सवाल, देखें VIDEO

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में फाइनली मीडिया ने एंटर किया और घरवालों से तीखे सवाल पूछे. विवियन डीसेना को उनके महान बनने के लिए काफी अलोचना झेलनी पड़ी.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब फिनाले के करीब पहुंच गया है. जहां 7 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने ही रेस में आगे बढ़ रहे हैं. अब रियालिटी शो का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें मीडिया घरवालों को ग्रील कर रही है. प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन डीसेना से एक पत्रकार शो में उनकी उपस्थिति के बारे में सवाल करते हैं, पत्रकार कहता है, “लाडला नहीं बन पा रहे हो… जहां पर खड़ा होना चाहिए वहां नहीं हो पा रहा हो आप. अगर ट्रॉफी जीत भी गए तो उसे जस्टिफाई कैसे करेंगे?” शक्ति फेम इस बयान से हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने शालीनता से जवाब दिया. इसके अलावा एक दूसरे पत्रकार ने पूछा कि आपको दो लोगों के सहारे की जरूरत क्यों पड़ रही है. आप सोलो नहीं खेल सकते हैं क्या. इसपर एक्टर ने कहा कि मैं अपने फैसले खुद लेता हूं और किसी पर निर्भर नहीं हूं. एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या आपने मिस्टर परफेक्टर बनने के लिए टिकट टू फिनाले का टैग गंवा दिया है. इस पर विवियन ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वह सॉरी कहने के लिए किया. मुझे महान बनने का कोई शौक नहीं है. एक पत्रकार ने ईशा सिंह को “चुगली आंटी” करार दिया. फिनाले की दौड़ में भाग लेने वाले घर के सदस्य विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग और ईशा सिंह हैं. बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 (रविवार) को होगा. होस्ट सलमान खान शो के विजेता की घोषणा करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान ने बॉलीवुड की इस हसीना संग किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- दोनों को कोई फिल्म में ले लो

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: श्रुतिका अर्जुन ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, आप भी जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >