Bigg Boss 18 Ticket To Finale: विवियन डीसेना या चुम दरांग, कौन बना बिग बॉस 18 का पहला फाइनलिस्ट

Bigg Boss 18 Ticket To Finale: बिग बॉस 18 के घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ. जिसमें विवियन डीसेना ने बाजी मारी. हालांकि उन्होंने यह खिताब लेने से मना कर दिया.

Bigg Boss 18 Ticket To Finale: बिग बॉस 18 भारतीय टेलीविजन पर सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक रहा है. सलमान खान की ओर से होस्ट किया गया, शो अब अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है. जहां सभी कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. शो 15वें हफते में पहुंच गया है. ऐसे में बीबी ने टिकट टू फिनाले अनाउंस किया.

बिग बॉस 18 में हुआ टिकट टू फिनाले

बिग बॉस ने घर के सदस्यों के लिए एक दिलचस्प टास्क भी रखा. इसमें जिन सदस्यों के नाम पर सबसे अधिक अंडे होंगे, उन्हें बिग बॉस 18 के टिकट टू फिनाले के दावेदार के रूप में घोषित किया जाएगा. जहां करणवीर मेहरा ने चुम दरांग की मदद की. वहीं विवियन और अविनाश ने भी काफी अच्छा खेला. अंत में विवियन डीसेना और चुम दरंग टॉप 2 दावेदारों के रूप में उभरे. बाद में दोनों टिकट टू फिनाले टास्क लड़ते हुए नजर आए.

विवियन डीसेना ने जीता टिकट टू फिनाले

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट बिग बॉस 18 लाइवफीड अपडेट्स के अनुसार, विवियन डीसेना ने शो में टिकट टू फिनाले जीता था. हालांकि, उन्होंने यह खिताब लेने से इनकार कर दिया. अभिनेता ने कहा कि वह अपनी आक्रामकता के कारण टिकट टू फिनाले जीते हैं और इसलिए यह नहीं लेना चाहते हैं. बाद में बिग बॉस ने चुम को यह ऑफर लेने के लिए कहा. उन्होंने भी मना कर दिया. जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों कंटेस्टेंट्स को जमकर डांटा और कहा कि आपलोग अभी इसका महत्व नहीं समझ रहे हैं.

घर में होगा मिड वीक एविक्शन

टिकट टू फिनाले ठुकराने वाले विवियन डीसेना बिग बॉस के इतिहास में पहले कंटेस्टेंट हैं. इसी बीच इस वीक रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नॉमिनेटेड हैं. कहा जा रहा है कि घर में मिड वीक एविक्शन होगा. जिसमें घरवालों को डिसाइड करना होगा कि घर में किसकी हिस्सेदारी कम है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने शिल्पा शिरोडकर को कही ऐसी बात, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, VIDEO

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 VIDEO: फिनाले से पहले टाइम के चंगुल में फंसे घरवाले, ये 3 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >