Bigg Boss 18: क्या सलमान खान अब नहीं करेंगे बिग बॉस होस्ट, बोले- मुश्किल लग रहा… फैंस को हुई टेंशन

Bigg Boss 18: बिग बॉस का आगाज होते ही फैंस को अजीब सी चिंता सताने लगी. दरअसल बिग बॉस ने कहा कि सलमान आप 15 साल तक इसे होस्ट करेंगे. तब भाईजान ने कहा, मुश्किल लग रहा है.

Bigg Boss 18: जिस वक्त का हर किसी को इंतजार था, फाइनली वो घड़ी आ गई है, बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. हालांकि इस बार भाईजान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने टेकओवर किया. उन्होंने दर्शकों को घर की झलक दिखाई और बताया कि आने वाले दिनों में प्रतियोगी कहां बैठकर रणनीति बनाएंगे, कहां वो लड़ाई करेंगे और गेम प्लान के लिए लड़ेंगे. बाद में सलमान खान स्वैग से एंट्री करते हैं.

क्या बिग बॉस 18 के बाद सलमान खान छोड़ देंगे होस्टिंग

हालांकि एक्टर ने अपने कुछ शब्द से फैंस को चिंता में डाल दिया है. बिग बॉस ने जहां भाईजान का स्वागत किया और कहा कि सलमान आप रियालिटी शो में 15 साल पूरे कीजिए. जिसके बाद एक्टर ने कहा, ये नहीं हो सकता, मुश्किल लग रहा है, क्योंकि वनवास भी 14 सालों का होता है. ऐसे में फैंस को ये चिंता सता रही है. एक यूजर ने कहा, ”सलमान खान नहीं तो बिग बॉस नहीं.”

सलमान खान का दिखाया गया AI वर्जन

इसके बाद सलमान खान को उनके AI वर्जन दिखाया गया, जिसमें उनके जवानी और बुढ़ापे के दिनों को दिखाया गया. जब एआई-जनरेटेड युवा सलमान खान ने होस्ट से पूछा कि वह कहां हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “कन्फेशन रूम”. एआई-जनरेटेड ने फिर पूछा, “अब कौनसा कन्फेशन दे रहा है? क्या लफड़ा किया तूने? चिढ़े हुए सलमान ने कहा, “रुक यार.. ना मैंने कुछ किया है, ना तूने कुछ किया था. मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ ऐसा होने वाला है.”

Also Read- Bigg Boss 18: लास्ट मोमेंट पर Nia Sharma ने झाड़ा ‘बिग बॉस’ शो से पल्ला, तो सोशल मीडिया पर…

Also Read- Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: जानिए बिग बॉस के लिए सलमान खान कितना फीस लेते हैं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >