Bigg Boss 18 Launch LIVE Updates: जिस घड़ी का हर किसी को इंतजार है… फाइनली वो आ गई है. जी हां बिग बॉस 18 का प्रीमियर शुरू हो गया है. दर्शकों को धीरे-धीरे पता चल जाएगा कि कौन से कंटेस्टेंट धमाल मचाने वाले हैं. होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट को घर में भेजने से पहले स्टेज पर उनके साथ जमकर मस्ती भी करेंगे. नए सीजन की शुरुआत आज रात 8 बजे से कलर्स टीवी पर होगा. यह जियो सिनेमा ऐप पर भी स्ट्रीम होगा. इस बार 18 प्रतियोगियों के घर में प्रवेश करने की संभावना है, जो अपने जबरदस्त गेम प्लान से ट्रॉफी अपने नाम करेंगे. ऐसे में पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहें.
Bigg Boss 18 Premiere LIVE Updates: घर में इन 18 कंटेस्टेंट की हुई एंट्री, इन्हें मिली जेल की सचा, जानें पल-पल की अपडेट्स
Bigg Boss 18 Premiere LIVE Updates: बिग बॉस 18 का आगाज हो चुका है. सलमान खान ने स्वैग से रियालिटी शो की शुरुआत ही. उनके आईकॉनिक डायलॉग ने फैंस का दिल जीत लिया. अब धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के नाम से भी पर्दा उठने वाला है. लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…

Bigg Boss 18 Premiere LIVE Updates: घर में इन 18 कंटेस्टेंट की हुई एंट्री, इन्हें मिली जेल की सचा, जानें पल-पल की अपडेट्स
बिग बॉस 18 में इन कंटेस्टेंट्स ने ली एंट्री
चाहत पांडे
शहजादा धामी
शिल्पा शिरोडकर
अविनाश मिश्रा
तंजिंदर सिंह बग्गा
श्रुतिका अर्जुन
करणवीर मेहरा
नायरा बनर्जी
रजत दलाल
मुस्कान बामने
अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान
ईशा सिंह
चुम दरंग
वकील गुणरत्न सदावर्ते
विवियन डिसेना
हेमा शर्मा
ऐलिस कौशिक
बिग बॉस 18: सलमान खान ने विवियन डीसेना को बुलाया स्टेज पर
विवियन ने बिग बॉस 18 के घर में धमाकेदार एंट्री ली. उन्होंने बताया कि उन्होंने 8 साल बाद इस शो के लिए हां कहा. सलमान ने खुलासा किया, ‘आपके अतीत के बारे में बात करते हुए लोग कहते हैं कि आप गुस्सैल हैं. आपको समस्या है.’ जिसपर विवियन का कहना है, ‘यह एक गलतफहमी है.’
इन्हें मिली जेल की सजा
तजिंदर सिंह बग्गा और हेमा शर्मा (वायरल आंटी) जेल भेजे जाने वाले पहले प्रतियोगी बने. चाहत पांडे ने उन्हें जाने के लिए सफलतापूर्वक मना लिया.