Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के शो से बाहर हुई अनुपमा की बेटी, सारा आफरीन खान की जगह ये कंटेस्टेंट हुई बेघर

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. इश हफ्ते ऐसा शख्स बाहर होने वाला है, जिसके बारे में दर्शक ने सोचा नहीं होगा. अब ये कौन शख्स है, इसका नाम आपको बताते हैं.

Bigg Boss 18 Elimination: रियलिटी शो बिग बॉस 18 को तीन हफ्ते होने वाले है और घर के अंदर खूब सारे झगड़े और बहस कंटेस्टेंट के बीच देखने मिल रहे हैं. सलमान खान शो को होस्ट करते हैं और ये 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था. शो में टोटल 18 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी और हाल ही में इससे हेमा शर्मा बाहर हुई थी. अब सुनने में आ रहा है कि अनुपमा फेम मुस्कान बामने इससे बाहर हो गई है. जी हां, मुस्कान अब शो का हिस्सा नहीं है.

मुस्कान बामने हुई बिग बॉस 18 से बाहर

इस बार हर किसी को लग रहा था कि बिग बॉस 18 से इस बार सारा आफरीन खान बाहर होगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है. कैप्शन में लिखा हुआ है, “ब्रेकिंग! मुस्कान बामने एक्सपायरी सून टैग की वजह से बिग बॉस 18 से बाहर हो गई. सारा और तजिंदर के बाद मुस्कान को ये टैग मिला था, जिसके बाद उन्हें बेघर होना पड़ा.”

अनुपमा में मुस्कान बामने निभाती थी पाखी का रोल

वहीं, बिग बॉस 18 में इस वीक नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, मुस्कान बामने और रजत दलाल के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी थी. हालांकि अब घर से मुस्कान को बाहर जाना पड़ा और वह अब शो की हिस्सा नहीं है. बता दें कि मुस्कान, राजन शाही के सीरियल अनुपमा में अनु और वनराज शाह की बेटी पाखी का किरदार निभाती थी. हालांकि जब पांच साल का लीप आया तो मुस्कान ने शो को छोड़ दिया और उनकी जगह किसी और ने ले ली. उनकी जगह चांदनी भगवानानी ने ली थी. लेकिन 15 साल के लीप के बाद चांदनी ने भी शो को छोड़ दिया.

Also Read- Anupama की पाखी को जब मिली थी जान से मारने की धमकी, बोली- मैं इसे बर्दाश्त नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >