Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 जीतने पर मुनव्वर फारूकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब आप बाहर इज्जत के साथ…

करीब चार महीने के लंबे सफर के बाद ‘बिग बॉस 17’ को इस सीजन का विनर मिल गया. मुनव्वर फारुकी ने ट्राफी अपने नाम की. मुनव्वर को कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया था. साथ ही उनके चाहने वालों ने उनके लिए जमकर वोटिंग की. अब जीत के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन ने क्या कहा, आपको बताते है.

बिग बॉस 17 ने शुरू से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को हुआ, जो काफी जबरदस्त रहा. इस सीजन टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण मैशेट्टी थे.

बिग बॉस 17‘ को इस सीजन का विनर मिल गया. मुनव्वर फारुकी ने ट्राफी अपने नाम की. साथ ही उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 50 लाख का चेक और एक चमचमाती हुई क्रेटा कार भी मिली.

बिग बॉस फैन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, मुनव्वर ने मीडिया के सामने अपना बर्थडे का केट काटा. उन्होंने कहा, यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी.

मुनव्वर फारुकी ने आगे कहा, इंसान की जिंदगी में जो भी एक खेल होता है, काम होता है, एक सिचुएशन होती है, उसमें से उस इंसान को बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है. जब आप बाहर इज्जत के साथ निकलते हैं तो पूरी जर्नी लायक लगने लगती है.”

फैंस मुनव्वर के जीतने पर काफी खुश है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह मेरे किंग मुनव्वर बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने पर बधाई.. काफी खुश हूं आपके लिए… बर्थडे सेलिब्रेशन तो अब बनता ही है.”

मुनव्वर एक लोकप्रिय लेकिन विवादास्पद स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. साल 2020 में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के साथ एक कॉमेडियन के रूप में अपनी जर्नी शुरू की.

मुनव्वर ने फरवरी 2022 में कंगना रनौत के लॉक अप सीजन 1 जीता था. ये शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी थी.

मुनव्वर फारुकी ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की हैं. बताया जाता है कि उन्होंने ग्राफिक डिजाइनिंग भी सीखी हैं. हालांकि अपने पिता की बीमारी के वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर के पास 2023 तक 8 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वहीं, उनकी कमाई ज्यादातर स्टेज शो और म्यूजिक वीडियोज से आता है.

अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप रहे. अभिषेक कुमार एक लोकप्रिय टीवी अभिनेता हैं जिन्हें उडारियां में अमरीक की भूमिका के लिए जाना जाता है.

Also Read: Munawar Faruqui: कितने पढ़े- लिखे हैं बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फारुकी? जानें कॉमेडियन के पास है कौन सी डिग्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >