Bigg Boss 17: अजय देवगन की बेटी न्यासा का ये बेस्ट फ्रेंड शो में लेगा एंट्री, जानिए कौन है ये पॉपुलर शख्स

ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 17 घर में प्रवेश करेंगे. ओरी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और आए दिन वो बड़े-बड़े पार्टीज में नजर आते है. उनकी तसवीरें हर पॉपुलर स्टार के साथ यूजर्स देख चुके हैं.

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में लड़ाई, ड्रामा और प्यार-मोहबब्त सबकुछ देखने को मिल रहा है. सलमान खान के रियलिटी शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, सना रईस खान, अरुण महाशेट्टी और सनी आर्य जैसे स्टार्स शामिल है. कुछ समय पहले समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लिया था, जिसमें मनस्वी बाहर हो चुकी है. कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि शो से 5 कंटस्टेंट बाहर होंगे और इसमें पूनम पांडे, राखी सावंत और आदिल वाइल्डकार्ड एंट्री लेंगे. हालांकि हाल ही में नावेद सोल को घर से बाहर होना पड़ा था. वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सोनिया बंसल की फिर से री-एंट्री हो रही है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामानी (Orhan Awatramani) इसमें एंट्री लेंगे.

बिग बॉस 17 में एंट्री लेंगे ओरहान अवत्रामणि

सूत्रों के मुताबिक, ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 17 घर में प्रवेश करेंगे. ओरी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और आए दिन वो बड़े-बड़े पार्टीज में नजर आते है. उनकी तसवीरें हर पॉपुलर स्टार के साथ यूजर्स देख चुके है. चाहे वो स्टारकिड हो या कोई सेलेब हर कोई उसे जानता है. अब ओरहान, सलमान खान के शो में दिखेंगे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओरहान कुछ दिनों के लिए ‘बिग बॉस’ के घर में रहेंगे. सूत्र ने कहा, “ओरहान कल सेट पर होंगे और उम्मीद है कि वह शो के होस्ट सलमान खान के साथ अपना एंट्री सीक्वेंस शूट करेंगे. बॉलीवुड सुपरस्टार उन्हें शो के अंदर दर्शकों और प्रतियोगियों से मिलवाएंगे. घर के अंदर भेजने से पहले सलमान उनके साथ मजेदार बातचीत करेंगे.

कौन है ओरहान अवत्रामणि?

ऑरी के नाम से लोकप्रिय ओरहान अवत्रामणि एक सोशल मीडिया स्टार, फैशन आइकन, ट्रैवलर है. ओरी जान्हवी कपूर, सारा अली खान, निसा देवगन, ख़ुशी कपूर और अन्य जैसे बॉलीवुड के अगली पीढ़ी के सितारों के सबसे अच्छे दोस्त हैं. फिल्म प्रीमियर में भाग लेने से लेकर, दुनिया भर के फैशन शो से लेकर बॉलीवुड पार्टियों तक, ओरी हर जगह मौजूद रहते है. कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे प्रोफेशन के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा था, “मैं खुद पर काम कर रहा हूं. मैं जिम जा रहा हूं, खूब आत्मचिंतन कर रहा हूं. कभी-कभी मैं योग कर रहा होता हूं, आपको पता है! मैं काम कर रहा हू. ख़ैर, यह एक आदर्श जीवन जैसा लगता है. क्या ऐसा नहीं है?

बिग बॉस 17 में सोनिया बंसल की एंट्री

बिग बॉस 17 के निर्माता कथित तौर पर शो से शुरुआती एलिमिनेटेड सोनिया बंसल को वापस लाने की योजना बना रहे हैं. उनकी वापसी का उद्देश्य उन्हें अपने व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का एक और अवसर प्रदान करना है, क्योंकि उनके सबसे पहले एविक्ट होने से उन्हें घर में खुद को दिखाने का ज्यादा टाइम नहीं मिला. न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो इस वीक में वह घर में एंट्री लेंगी. सोनिया के बाद तीन और वाइल्डकार्ड प्रतियोगी भी शो में प्रवेश करेंगे, लेकिन अभी तक उनके नाम तय नहीं हुए हैं.

Also Read: Bigg Boss 17: अनुपमा की ये एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में लेंगी एंट्री! एलिमिनेशन में अलग-अलग हो जाएंगे ये कपल

बिग बॉस 17 में ये स्टार्स लेंगे एंट्री!

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल दुरानी, राखी सावंत, राघव शर्मा को वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस 17 में आने के लिए अप्रोच किया गया है. बता दें कि राखी अबतक बिग बॉस 14 और बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी है. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में अपने कम योगदान के कारण नील भट्ट के खतरे में पड़ने की संभावना है. लेटेस्ट प्रोमो में, बिग बॉस कंटेस्टेंटस से तीन लोगों का नाम बताने के लिए कहते है, जिसमें कुछ नील का नाम लेते है. बता दें कि अगर नील निकलते है तो ऐश्वर्या शर्मा अकेले शो में रह जाएगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >