Bigg Boss Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने जमकर लगाई शालीन भनोट की क्लास, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

Bigg Boss 16, Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के शनिवार का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. श्रीजिता डे शो से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी. वहीं, सलमान खान ने शालीन भनोट के बुरे बर्ताव के लिए उसे जमकर फटकार लगाई. जिसके बाद शालीन ने उनसे माफी मांगी.

Bigg Boss 16 First Eviction: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का वीकेंड एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. एक तरफ जहां शो का पहला एविक्शन हुआ तो दूसरी तरफ सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर फटकार लगाई. एक्ट्रेस श्रीजिता डे का सफर बिग बॉस से खत्म हो गया. वो इस सीजन की पहली कंटस्टेंट है, जो घर से बाहर हुई. हालांकि सबको उम्मीद थी की वो बाहर नहीं होगी.

श्रीजिता डे हुई बाहर

बिग बॉस 16 के ‘शनिवार का वार’ में एक्ट्रेस श्रीजिता डे बाहर हो गई. हालांकि सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा तेज हो गई थी कि वो इस हफ्ते बाहर हो जाएगी. ऐसा हुआ भी. श्रीजिता और गोरी नागोरी की लड़ाई ने सबका ध्यान खींचा था. श्रीजिता ने गोरी को गंवार कहा था और इस वजह से बिग बॉस ने उन्हें नोमिनेट किया था.

शालीन भनोट पर फूटा सलमान का गुस्सा

सलमान खान ने कंटेस्टेंट शालीन भनोट को बिग बॉस में बुरे बर्ताव के लिए फटकार लगाई. शालीन से एक्टर ने कहा कि बीते सप्ताह में उसका व्यवहार ‘शर्मनाक’ था और शो के प्रति उसका रवैया अच्छा नहीं है. हालांकि शालीन ने अपनी बात रखने के लिए जैसे ही मुंह खोला, सलमान ने उनसे कहा कि, जैकेट निकल दिया है, शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो.


शालीन भनोट ने मांगी माफी

सलमान खान ने शालीन भनोट को डॉक्टर की बेइज्जती करने पर गुस्सा होते है. इस डॉक्टर को शालीन के चेकअप के लिए अन्दर भेजा गया था. सलमान उनकी बातों को दोहराते हुए कहते है, क्या पढाई की है तुमने? आप मेरा इलाज नहीं कर सकते, आप मेरे इलाज के लिए योग्य नहीं है. आपके पास एमबीबीएस की डिग्री है, लेकिन आप मुझे संभालने के लिए योग्य नहीं है. जिसके बाद शालीन काफी इमोशनल हो जाता है और फिर ऐसी गलती ना दोहराने की बात कहता है.

Also Read: Bigg Boss 16 का पहला एविक्शन, ये कंटेस्टेंट हुआ सलमान खान के शो से बाहर!

वहीं, बिग बॉस 16 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह अपनी फिल्म थैंक गॉड को प्रमोट करने के लिए आए. इस दौरान सलमान ने सिद्धार्थ को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने पर बधाई दी. साथ ही दोनों एक्टर्स ने अपने सिक्स पैक एब्स भी दिखाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >