Bigg Boss 16 में इस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना हुआ चकनाचूर, देखिये इस बार कैसी होगी 16वें सीजन की ट्रॉफी

बिग बॉस 16 अब अपने ग्रैंड फिनाले वीक में है. जहां इस समय किसी भी प्रतियोगी का घर से बाहर जाना दिल तोड़ने वाला होगा. ऐसे में अब जनता तय करेगी कि बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन होंगे. खबरों की मानें तो मंडली का एक सदस्य घर से बेघर होगा.

बिग बॉस 16 अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ छह दिन दूर है और इस समय में किसी भी प्रतियोगी का घर से बाहर जाना दिल तोड़ने वाला होगा. टॉप 6 प्रतियोगी निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टेन और अर्चना गौतम हैं. ये छह कंटेस्टेंट ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि टॉप 5 खिलाड़ी को चुना जाए. इसी को देखते हुए बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि फैन्स प्रतियोगियों से मिलने के लिए घर में प्रवेश कर रहे हैं. यही दर्शक शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को भी चुनेंगे.

मंडली का ये सदस्य हुआ घर से बेघर

प्रोमो वीडियो में, हम सभी प्रतियोगियों को दर्शकों के साथ बातचीत करने के लिए मंच पर जाते हुए देखते हैं. शिव ठाकरे को दर्शकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिलती है, जबकि अर्चना गौतम को ऑडियंस इग्नोर करते हैं. अब द खबरी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, “एक्सक्लूसिव और कन्फर्म, हां निमृत कौर अहलूवालिया दर्शकों के वोट के दम पर घर से बाहर हो गई हैं.” इस खबर को सुनकर फैंस खुश हो गए हैं, उनका कहना है कि उनका शो में योगदान नहीं है, इसलिए उन्हें आउट हो जाना चाहिए.


घरवालों ने निमृत को रखा था टॉप 6 में

पिछले एपिसोड के दौरान, शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने निमृत को नंबर 6 पर वोट दिया और शो में उनकी ‘कम से कम भागीदारी’ के लिए उन्हें बाहर कर दिया. इस बीच, अर्चना गौतम प्रतिक्रिया से खुश नहीं थीं, क्योंकि उन्हें नंबर 4 पर वोट दिया गया था. उन्होंने उस पद को लेने से इनकार कर दिया. निमृत कौर अहलूवालिया ने तब उन्हें “बेल बुद्धि” कहा. इधर शनिवार को, बिग बॉस 16 के प्रतियोगियों ने सुम्बुल तौकीर खान को घर से बाहर जाते हुए देखा.

https://twitter.com/FlyingEagleX/status/1622278698496933890
Also Read: Bigg Boss 16: सुम्बुल की एक गलती के कारण ये कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से हुआ एलिमिनेट, देखें VIDEO
बिग बॉस की ट्रॉफी हुई वायरल

अब बिग बॉस के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें इस सीजन की ट्रॉफी देखी जा सकती है. बता दें कि ट्रॉफी में बिग बॉस की आंख सेंटर में है. वहीं साइड में यूनिकॉर्न नजर आ रहा है, जो सिल्वर और गोल्ड शिमर से रंगा हुआ है. बता दें कि अब तक के 15 सीजन में बिग बॉस की ट्रॉफी सिंपल रहती थी, जिसमें आंख दिखाई देता था. लेकिन इस बार का सीजन हटकर है, तो ट्रॉफी भी एकदम अलग स्टाइल की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >