Bigg Boss 16: अपने बर्थडे के दिन फूट-फूटकर रोई टीना दत्ता, घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की हुई एंट्री

बिग बॉस के घर में बीते दिनों नॉमिनेशन टास्क हुआ. जिसमें सुम्बुल, शिव, साजिद, शालीन, प्रियंका, टीना और एमसी स्टेन को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए. इधर टीना को अपने जन्मदिन पर रोते हुए देखा गया.

बिग बॉस 16 के घर इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां शिव ने बीते दिनों निमृत को घर का नया कैप्टन बना दिया. इस बात से टीना टूट गई और रोने लगी. बता दें कि जिस दिन ये सब हुआ, उसी दिन टीना दत्ता का जन्मदिन भी था. हालांकि उनके एकमात्र सच्चे दोस्त शालीन उन्हें चुप करवाने की कोशिश कर रहे थे.

टीना फूट-फूटकर रोई

टीना शालीन से कहती है ”मैं उनके साथ बहुत प्यार से खाना बनाती हूं, मैं अपना राशन लेती हूं और बिना किसी नफरत के उनके साथ बांटती हूं. एक बार भी निमृत या शिव नहीं आए और मेरे साथ बात नहीं की और कहा कि चलो आज लड़ाई नहीं करते क्योंकि यह तुम्हारा जन्मदिन है. हम अगले दिन लड़ सकते हैं. यहां तक​कि स्टेन भी नहीं आए और मुझसे पूछा कि क्या मैं अब ठीक महसूस कर रही हूं. कम से कम मेरे जन्मदिन पर तो अर्चना ने मुझे प्यार जताया. वह आई और पूरे दिन में मुझे चार बार विश किया. इस घर में कोई भी आपका मित्र नहीं है और इस घर में कुछ भी स्थायी नहीं है.”

बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड

बाद में प्रोमो में, हम बिग बॉस को नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों से घरवालों को मिलवाते देख सकते है. ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि गोल्डन बॉयज’ के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुजर हैं. घर में हर कोई नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों का स्वागत करता है. निमृत पूछती है “सोना का वजन कितना है, मुझे एक जंजीर दे दो मेरा जीवन अच्छा हो जाएगा”. जिसपर गोल्डन बॉयज जवाब देते हैं “एक जंजीर का वजन लगभग 8 किलो होता है.” यहां तक​कि अंकित भी लड़कों के गले में इतने सारे सोने की चेन पहनने पर कहते है कि “गोल्ड बॉयज काम गोल्ड माइन ज्यादा लग रहे हैं ये लोग.” द गोल्डन बॉय रैपर और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी एमसी स्टेन से मिलते हैं और कहते हैं, “आप बहुत अकेला महसूस कर रहे थे, इसलिए अब हम यहां आपके लिए हैं.”

Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने निमृत को बनाया घर का अगला कैप्टन, टीना बोली- सब के सब यहां धोखेबाज है…
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड

इसके बाद कंटेस्टेंट नॉमिनेशन टास्क के लिए इकट्ठा होते हैं. नामांकन प्रक्रिया में, प्रतियोगियों को ‘द्वारपाल’ नामित करने के लिए कहा जाता है, जो लोगों को लास्ट में नॉमिनेट करेंगे. शालीन भनोट पहले द्वारपाल थे और उन्होंने सुम्बुल तौकीर को नॉमिनेट किया. इसके बाद अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे को, प्रियंका ने साजिद खान को और सौंदर्या ने शालीन को नॉमिनेट किया. एपिसोड के अंत तक, सुम्बुल, शिव, साजिद, शालिन, प्रियंका, टीना और एमसी स्टेन को नामांकित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >