Bigg Boss 16: विकास मनकतला और श्रीजिता डे के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, अर्चना गौतम ने आग में डाला घी...VIDEO

बिग बॉस के घर में बीते दिनों दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विकास मानकतला और श्रीजिता डे आए है. अब दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. दोनों खाने के मुद्दे पर एक दूसरे से भिड़ गए. इस दौरान अर्चना गौतम ने आग में घी डालने का काम किया.

बिग बॉस 16 में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. जहां बीते दिनों घर में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विकास मानकतला और श्रीजिता डे की एंट्री हुई. दोनों ने आते ही घरवालों को आईना दिखाया. साथ ही अपना खेल भी शुरू कर दिया. इन-दोनों के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया. कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा करते नजर आए. अब कलर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है.

विकास मानकतला और श्रीजिता डे में हुई लड़ाई

बिग बॉस 16 के हाल ही के एक एपिसोड में दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट श्रीजिता डे और विकास मानकतला खाने की बात को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए. प्रोमो में दिखाया गया कि विकास श्रीजिता की ओर से बनाया गया खाना खाता है, अर्चना मजाक करती है और उसे खाने से पहले इसे जांचने के लिए कहती है. इसमें शायद कीड़े या अन्य चीजें न हो. विकास श्रीजिता से सवाल करता है और कहता है “यार में बीमार तो नहीं पड़ूंगा” और इससे दोनों के बीच बहुत बड़ी लड़ाई हो जाती है. श्रीजिता ने उससे खाना पकाने पर सवाल नहीं उठाने के लिए कहा, क्योंकि वह सब कुछ अच्छी तरह से बनाती है. अर्चना उसी पर कमेंट करती रहती हैं. दूसरी ओर, विकास उस पर पलटवार करता है और कहता है कि स्वास्थ्य के बारे में उसे सावधान रहना होगा.

https://www.instagram.com/p/CmDlIAKDvCj/?hl=en
Also Read: Bigg Boss 16 में टीना की वापसी, शालीन का सच आया सामने, एक्ट्रेस बोली- तुम डांस कर रहे थे मेरे जाने…
https://www.instagram.com/p/CmCNDyID30u/?hl=en
विकास पर भड़की श्रीजिता

आगे श्रीजिता ने कहा “तुम चेक कर लो कहीं खाने में इंजेक्शन और स्पाइडर तो नहीं है.” विकास इसका जवाब देते हुए कहते हैं, ‘कृपया जब मैं खा रहा हूं तो इस तरह की बातें मत कीजिए. दोनों झगड़ने लगते हैं, जिसके बाद घरवाले दोनों को शांत रहने के लिए कहते हैं. इसके अलावा, शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर, अब्दु रोजिक और अन्य लोग निमृत अहलूवालिया के जन्मदिन के लिए एक सरप्राइज तैयार करते हैं. अब्दु ने अपने शरीर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं लिखा.

https://www.instagram.com/p/CmCM11iDFhC/?hl=en

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >