Bigg Boss 16, Shukravaar ka Vaar: सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट्स को नहीं बुलाया डिनर पर,शालीन की लगी क्लास!

बीग बॉस 16 का पहला वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा. सलमान खान ने 10 कंटेस्टेंट्स के साथ डिनर किया और इसमें कुछ कंटेस्टेंट शामिल नहीं थे. वहीं, गोरी नागोरी और सुम्बुल तौकीर के बीच डांस का फेस-फ हुआ.

Bigg Boss 16, Shukravaar ka Vaar: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में इस बार कई नये ट्विस्ट को लाया गया है. शुक्रवार का वार (Shukravaar ka Vaar) में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने बैंड-बाजे के साथ घर में एंट्री ली. सलमान ने इस दौरान 10 कंटेस्टेंट्स के साथ डिनर किया तो कुछ की क्लास लगाई. गोरी नागोरी और सुंबुल तौकीर के बीच धमाकेदार डांस फेस-ऑफ हुआ, जिसे सबने काफी एंजॉय किया.

सलमान खान ने इनके साथ किया डिनर

पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने डिनर के लिए अब्दू को इनवाइट किया. इसके बाद ने अब्दू ने निमृत कौर अहलूवालिया को इन���ाइट किया, फिर निमृत ने गौतम, गौतम ने शालीन, फिर शालीन ने सुम्बुल, सुम्बुल ने टीना दत्ता को, टीना ने सौंदर्य, सौंदर्य ने एमसी स्टैन, फिर एमसी स्टैन ने साजिद खान को, साजिद ने शिव ठाकरे को आमंत्रित किया. इसमें अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, श्रीजिता डे, अर्चना गौतम, मान्या सिंह और गोरी नागोरी को डिनर के लिए नहीं बुलाया गया.


शालीन की लगी क्लास

सलमान खान ने शालीन की क्लास लगाई. एक्टर ने कहा कि वो उनका भ्रम दूर करना चाहते है. सलमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह घर चला रहा है, वह एक बहुत अच्छा सलाहकार है. उन्होंने कहा जो लोग उनसे सलाह लेते है वो भी ऐसा ही सोच रहे है. सलमान उनसे पूछते है कि क्या उन्होंने चैनल से दो होस्ट होने की शिकायत की थी. शालीन कहते है कि अगर चैनल चाहे तो वो एक दिन के लिए होस्ट बन सकते है. इसपर एक्टर ने कहा, यहां पर होस्ट नहीं बनने आए हो, प्रतियोगी बनकर आए हो पहले वो कर लो अच्छे से.

Also Read: Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक पहनते हैं गोल्ड प्लेटेड जूते, कीमत जानकर इन 3 कंटेस्टेंट ने की चुराने की कोशिश!
गोरी नागोरी का डांस

सलमान खान ने गोरी नागोरी के डांस की तारीफ की. जिसके बाद गोरी को सलमान ने डांस दिखाने के लिए कहा. गोरी ने अपने अंदाज में धमाकेदार डांस किया. इसके बाद गोरी को टक्कर देने सुम्बुल तौकीर आई. एक्ट्रेस ने गोरी को जबरदस्त टक्कर दी. फिर दोनों में फेस-ऑफ देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >