MC Stan की धमकी से शालीन के माता-पिता डरे, लिखा ओपन लेटर, कहा-जान से मारने की धमकी मिल…

बिग बॉस 16 में बीते दिनों एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच काफी लड़ाई हुई थी. इसी बीच एमसी ने शालीन को बाहर मिलने की धमकी दी थी. जिसके बाद अब शालीन के पेरेंट्स ने कहा कि उन्हें फैंस की ओर से लगातार धमकियां मिल रही है.

बिग बॉस 16 के हाउस में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट छोटी-छोटी बात पर आपस में एक दूसरे संग लड़ाई कर रहे है. बीते दिनों नॉमिनेशन टास्क में शालीन भनोट और एमसी स्टेन के बीच जमकर बहस हुई. देखने ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आए. इस लड़ाई में शालीन ने जहां एमसी को गालियां दी, वहीं एमसी ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी तक दे डाली. अब इस मामले में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है. जिसमें खुलासा किया है कि एमसी स्टैन (MC Stan) की धमकी देने के बाद अब फैंस उन्हें भी धमकी दे रहे हैं. ऐसे में वे लोग अपने बेटे और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

शालीन के माता-पिता को मिल रही धमकी

शालीन के माता-पिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “बिग बॉस परिवार के लिए, नमस्ते और आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, आप सभी हमारे बेटे शालीन पर बरस रहे हैं.” शालीन ने इस अद्भुत यात्रा के लिए साइन अप किया है, जिसमें बहुत सारी चुनौतियां हैं…हमें यकीन है कि वह दिलों और प्यार के विजेता के रूप में उभर कर सामने आएंगे.

एमसी ने दी घर से उठाने की धमकी

उन्होंने नोट में आगे लिखा, “हालांकि, हम चिंतित हैं! कल रात हमारे बेटे को नेशनल टेलीविजन पर जान से मारने की धमकियां मिलना चिंताजनक है. एपिसोड के बाद से, फैंस के माध्यम से धमकियों का आना जारी है और हमें आश्चर्य है कि यह कैसे ठीक है? यह एक रियलिटी शो है, लेकिन इस पर दिन का अंत, यह मनोरंजन के लिए है. हम इस सब में जीवन और मृत्यु की धमकी क्यों ला रहे हैं? हमारा परिवार वास्तव में चिंतित है और हम जानना चाहते हैं कि टेलीविजन पर इसकी अनुमति कैसे दी जाती है? हम अपने बेटे के बारे में चिंतित हैं और हमारे परिवार की सुरक्षा! हमारे लिए हमारे बेटे की खुशी और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है… शालीन के मम्मी और डैडी”.

Also Read: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम से लेकर शिव ठाकरे तक, जानें बिग बॉस के घर में बंद कंटेस्टेंट की कुल संपत्ति
ये है पूरा मामला

शालीन और एमसी स्टेन के बीच हाल ही में बिग बॉस 16 के घर में झगड़ा हुआ था. नॉमिनेशन टास्क के दौरान एमसी स्टेन ने टीना दत्ता को नॉमिनेट किया और दोनों में कहासुनी हो गई. शालीन बहस में कूद पड़ा और एमसी स्टेन ने उसे थप्पड़ मारने की धमकी दी. उसने उसे वापस धमकी भी दी और उसके माता-पिता को भी बहस में घसीटा. एमसी स्टेन को उनकी ओर यह कहते हुए देखा गया, “मा-बाप पे मत जा”. जिसके बाद उन्होंने शालीन को धमकी दी, “मेरे सारे दोस्त यह देख रहे हैं, तुम जीना चाहते हो या नहीं?”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >