शालीन भनोट ने सुम्बुल को किया नॉमिनेट, एक्ट्रेस बोली- मुझ पर गुस्सा निकाला या मेरे पापा पर…

बिग बॉस 16 में शिव ने निमृत को घर के अगले कैप्टन के रूप में चुना है. जिसके बाद अब नॉमिनेशन की बारी आ गई है. शालीन भनोट ने गुस्सा जाहिर करते हुए सुम्बुल तौकीर को नॉमिनेट किया. जिसके बाद दोनों ने काफी झगड़े हुए.

बिग बॉस 16 के घर में नॉमिनेशन का टाइम आ चुका है. जहां शालीन भनोट ने अपनी दोस्ती में दरार आने के बाद सुम्बुल तौकीर को नॉमिनेट कर दिया है. एक नए प्रोमो में, देखा जा सकता है कि सुम्बुल ने भी शालीन को मुंहतोड़ जवाब दिया. वीडियो में, बिग बॉस कहते हैं, “नॉमिनेशन राउंड में आप सबका स्वागत है.” शालीन बिग बॉस से कहते हैं, “मैं सुम्बुल को नॉमिनेट कर रहा हूं.” वह यह भी कहते हैं कि उनके पिता उन्हें जरूर बचा लेंगे. इस बात का जवाब देते हुए सुम्बुल कहती है कि आप मुझे नॉमिनेट कर रहे हो…या मेरे पापा को.

घर में होगा डबल एलिमिनेशन

इधर अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और सौंदर्या शर्मा भी नॉमिनेशन राउंड में साजिद खान और शिव ठाकरे के खिलाफ वोट करेंगी. इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होते नजर आ रहे हैं. वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, सुम्बुल के पिता, तौकीर हसन खान को टीना दत्ता की मां और शालीन भनोट के माता-पिता के साथ शो में प्रतियोगियों के खिलाफ उनके बयान के लिए बुलाया गया था. उन्होंने सुम्बुल को टीना और शालीन से दूर रहने के लिए कहा था और उन्हें ‘कमीने लोग’ भी बोला था. जिसके बाद उन्होंने सबके सामने मांफी भी मांगी थी.

Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने निमृत को बनाया घर का अगला कैप्टन, टीना बोली- सब के सब यहां धोखेबाज है…

निमृत बनी नई कैप्टन

एक अन्य प्रोमो में बिग बॉस शिव ठाकरे को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और घर का नया कैप्टन चुनने के लिए कहते है. अगले कैप्टन के नाम के बारे में पूछे जाने पर, शिव अपनी दोस्त निमृत कौर अहलूवालिया का नाम लेते हैं. ये बात सुनकर टीना दत्ता गुस्से से आगबबूला हो जाती है और सभी को खरी-खोटी सुनाती है. टीना निमृत से भी चिढ़ जाती है और कहती है, “इस आदमी (शिव) पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. यह नाम लेने के बारे में नहीं है, यह उस चर्चा के बारे में है, जिसे हम सभी ने किया था. तुम सब धोखेबाज और झूठे हो…जैसे निमृत तुम कैप्टन बन गई हो, तुम्हारी बदतमीजी कुछ और हद तक बढ़ गई है.” निमृत ने टीना को जवाब देते हुए कहा, “चलो चलो, मुझे एहसास हुआ कि तुम कितने अच्छे दोस्त हो, अब यह पूरी तरह से देख सकती हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >