Bigg Boss 16 में हुई सलमान खान की वापसी, एक्टर ने सुंबुल को जमकर लगाई लताड़, बोले- मां-बाप की तो बात…

बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त होने वाला है. शो में सलमान खान की वापसी हो गई है. वापस आते ही सलमान ने सुम्बुल की बैंड बजा दी. प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) सलमान खान के बिना अधूरा है. सलमान को डेंगू हुआ था और इसके कारण वो कुछ समय तक शो में नजर नहीं आए थे. अब शो में वापसी करते ही सुम्बुल तौकीर खान की उन्होंने जमकर क्लास लगाई. सलमान ने सुम्बुल को खूब डांटा. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सुम्बुल को मिली डांट

कलर्स ने अपने पॉपुलर शो बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सलमान पुराने फॉर्म में दिखे. एक्टर सुम्बुल से पूछते है. आपने इस घर में क्या किया. यहां से बड़ी-बड़ी बातें करके गई कि मैं बहुत मजबूत हूं. आप इस घर के अन्दर दिख नहीं रही हो. मां बाप की तो बात ही नहीं सुनती हो आप. दिखाऊं मैं आपको आप इस घर में कैसे नजर आ रही हो.

यूजर्स के रिएक्शन

सलमान खान, सुम्बुल को सोफे के पीछे जाने के लिए कहते है. फिर कहते है गेट के बाहर जाकर खड़ी हो जाओ. और वैसी ही उतनी दूर दिखाई देती हो. ये सब सुनकर इमली फेम एक्ट्रेस के चेहरे का रंग उतर जाता है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सुम्बुल अपनी गलतियों से सीख लो बच्चा. एक और यूजर ने लिखा, इसे कहते है वीकेंड का वार. एक और यूजर ने लिखा, सलमान सर फाइनली वापस आ गए.

Also Read: Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक ने निम्रत कौर को कहा- आई लव यू, दिया Flying Kiss, एक्ट्रेस ने किया ऐसे रिएक्ट

वहीं, बिग बॉस 16 को गर्ल्स हॉस्टल और दूसरा बॉयज हॉस्टल में बांटा गया. इसमें शालीन अपने दिल का हाल टीना को बताते है. अब्दू रोजिक खुले आम निमृत कौर अहलूवालिया से अपनी दिल की बात कहते दिख रहे है. वो उन्हें आई लव यू और फ्लॉइग किस देते है. बदले में एक्ट्रेस भी उन्हें फ्लॉइग किस देती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >