Bigg Boss 16: साजिद खान ने बताया कौन होंगे बिग बॉस 16 के टॉप 3 फाइनलिस्ट, आप भी देखें

बिग बॉस 16 का शानदार आगाज हो चुका है. सभी कंटेस्टेंट अपना-अपना गेम खेल रहे हैं. बीते दिनों शो में तंजानिया के किली पॉल की एंट्री हुई. अब साजिद खान ने बिग बॉस 16 के टॉप 3 फाइनलिस्ट के नाम बताए हैं.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को शुरू हुए बस कुछ ही दिन बीते है, ऐसे में अभी से ही घर में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. हर दिन मेकर्स नये-नये ट्विस्ट लेकर आ रहे है. बीते दिनों शो में तंजानिया (Tanzania) के किली पॉल (Kili Paul) की एंट्री हुई है. उनके आने से सभी सेलेब्स काफी खुश दिखाई दिए.

एमसी स्टेन के साथ गौतम सिंह विग की नोकझोंक

गौतम सिंह विग पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अच्छे और बुरे दोनों कारणों से ट्रेंड कर रहे हैं. उन्हें घर में साथी प्रतियोगी रैपर एमसी स्टेन के साथ लड़ाई करते देखा गया. भले ही उनका झगड़ा जल्द ही समाप्त हो गया, लेकिन शो के फैंस को लगता है कि गौतम बिग बॉस के घर के अंदर परेशानी की तलाश में हैं. अब साजिद खान, जो अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने खुलासा किया कि गौतम सिंह विग फाइनलिस्ट में से एक होंगे. उनकी गेम काफी स्टॉंग है और वह समझदारी से खेल रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss 16, Day 5: किली पॉल को घर में देखते ही खुशी से उछल पड़ा ये कंटेस्टेंट, Kili ने बनाया रील वीडियो
बिग बॉस 16 का घर बना युद्ध का मैदान

बिग बॉस 16 का घर एक युद्ध का मैदान बन गया है. शो में प्रवेश करने के कुछ ही दिनों के भीतर, प्रतियोगी एक-दूसरे के दुश्मन बनने लगे हैं. बिग बॉस भी एक के बाद एक दिलचस्प ट्विस्ट लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जैसा कि हम पहले से ही जानते हैं कि बिग बॉस ने कप्तान निमृत को उनकी कप्तानी के बारे में कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि उन्हें पद से कभी भी निकाल दिया जा सकता है. अब, BB16 के आगामी प्रोमो में दिखाया गया है कि निमृत को बिग बॉस का फोन आता है, जो उसे सूचित करता है कि उसे उसकी कप्तानी से निकाल दिया गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की है कि प्रतियोगियों में से जो कोई भी निमृत को चुनौती देना चाहता है. ऐसे में शालिन भनोट कैप्टेंसी टास्क के दावेदार बन जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >