Bigg Boss 16: सर्कस थीम, 98 कैमरे, मौत का कुआं…जानें कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं बिग बॉस

1 / 1
Bigg Boss 16: सर्कस थीम, 98 कैमरे, मौत का कुआं…जानें कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं बिग बॉस
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss 16: सर्कस थीम, 98 कैमरे, मौत का कुआं…जानें कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं बिग बॉस

बिग बॉस 16 आज से ऑनएयर होने जा रहा है. बस कुछ घंटे और..जिसके बाद सभी राजों से पर्दा उठ जाएगा. शो में कई बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल हो रहे हैं. ऐसे में आप भी अगर सोच रहे है कि शो कब, कहां और कैसे देखें, तो हम आपको आसान तरीका बताते हैं.

Bigg Boss Season 16: इंतजार खत्म हुआ…क्योंकि सबका पसंदीदा शो बिग बॉस 16 आज से ऑनएयर होने जा रहा है. शो के कई राज से पर्दा उठ चुका है. अब तक कई प्रोमो ऑडियंस के सामने आ चुके हैं. जिसको देखकर सबकी धड़कने बढ़ी हुई है.

बिग बॉस का ये सीजन सर्कस थीम पर आधारित होगा. ऐसे में अगर आपके पास टीवी नहीं है, या फिर आप कुछ कारणों से घर के बाहर है, तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वूट’ (VOOT) पर इसे आराम से देख सकते हैं.

इस बार बिग बॉस 16 का प्रीमियर दो दिन यानी 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को होगा. इसकी टाइमिंग रात 9.30 बजे होने वाली है. रियलिटी शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे प्रसारित होगा. वीकेंड पर टीवी और डिजिटल पर ‘बिग बॉस’ एक ही समय 9:30 बजे प्रसारित होता है.

आप वूट पर किसी भी टाइम में शो के सभी एपिसोड देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री. वूट पर एक्स्ट्रा शॉर्ट्स और 24×7 लाइव फीड भी देख सकते हैं.

अगर आप उसी दिन एपिसोड देखना चाहते है, तो आपको वूट का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. इसको पाने के लिए पहले जहां आपको 999 देना पड़ता है, वहीं अभी सिर्फ 299 रुपये लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >