बिग बॉस 16: अर्चना गौतम-गोरी नागोरी के बीच हुआ जमकर झगड़ा, मुंह पर फेंका पानी, Gori ने ऐसे किया रिएक्ट

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया धमाकेदार प्रोमो सामने आया है. इसमें अर्चना गौतम और गोरी नागोरी के बीच जमकर लड़ाई होते दिख रही है. दोनों किसी बात पर उलझ जाते है और फिर दोनों में तू-तू, मैं-मैं होने लगता है. वीडियो वायरल हो रहा है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में हंगामा शुरू हो गया है. दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने शो में मिल रहा है. किसी की दोस्ती गहरी हो रही है तो किसी के बीच प्यार पनप रहा है. इस बीच शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जो काफी धमाकेदार है. इसमें कंटेस्टेंट गोरी नागोरी और अर्चना गौतम के बीच लड़ाई होते दिख रही है. दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते नजर आए.

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम और गोरी नागोरी के बीच लड़ाई

अर्चना गौतम और गोरी नागोरी की भयंकर लड़ाई होती है. प्रोमो में आप देखेंग कि अर्चना किचन में कुकिंग करती होती है और गोरी सफाई कर रही होती है. फिर दोनों में लड़ाई होती है कि गोरी कहती है कि अर्चना ने एवोकाडो फेंके है. अर्चना इस बात से इनकार करती है और कहती है उसने नहीं फेंके. जसके बाद दोनों के बीच लड़ाई होने लगती है. अर्चना गोरी की तरफ अंगुली दिखाते हुए कहती है, भौंक क्यू रही है? गोरी जवाब देता है, भौंकूंगी.

https://twitter.com/qualiteatweetz/status/1582067094090227712
बिग बॉस 16: प्रियंका को लगी चोट

अर्चना और ‘हरियाणा की शकीरा’ फेम गोरी की लड़ाई के बीच में प्रियंका चाहर चौधरी आ जाती है. प्रियंका, गोरी से कहती है अगर उसने देखा है तो ही उसका नाम लगा. उसके बाद अर्चना, गोरी पर पानी फेंक देती है और गोरी भी उसपर पानी फेंक देती है. दोनों की लड़ाई में प्रियंका को चोट लग जाती है. इसके लिए वो गोरी को ब्लेम करती है और उससे कहती है, मेरे से पंगा मत ले. अब देखना होगा आगे क्या होता है.

Also Read: Bigg Boss 16: शालीन भनोट पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, गुस्से में बोले- मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो
बिग बॉस 16: सुंबुल तौकीर का इस वजह से सबने लिया नाम

वहीं, प्रोमो वीडियो में बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट से पूछत है कि दो लोगों का नाम बताए जिन्होंने अपना शो में कम योगदान दिया है. इसपर सबसे ज्यादा सब सुंबुल तौकीर खान का नाम लेते है. वहीं, इस हफ्ते प्रियंका चाहर को टास्क में हराकर शिव कैप्टन बन गए है. जबकि पहले ऐलिमेनशन में श्रीजिता डे बाहर हो गई है. वो इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी जो बिग बॉस के घर से बाहर गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >