Bigg Boss 16 Elimination: मिड एविक्शन में बिग बॉस के घर से ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट, फैंस को लगा झटका

बिग बॉस 16 में जब भी वीकेंड का वार आता है, नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के सिर पर एलिमिनेशन की तलवार लटकती है. इस हफ्ते अंकित गुप्ता घर से बेघर हो गये हैं. उन्हें जनता के वोट से नहीं बल्कि घरवालों की ओर से एलिमिनेट किया गया है.

बिग बॉस 16 में इस बार वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है. जहां एक तरफ सलमान खान शालीन भनोट और एमसी स्टेन की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे. वहीं दूसरी ओर इस बार एविक्शन भी होगा. इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के दौरान अंकित गुप्ता, श्रीजिता डे और विकास मनकतला को घरवालों ने नॉमिनेट किया था. बाद में अंकित को प्रियंका ने इनामी राशि से 25 लाख रुपये की कुर्बानी देकर एलिमिनेट होने से बचाया. लेकिन ऐसा लगता है कि अंकित पर एलिमिनेशन की तलवार अब भी लटक रही है. जी हां घरवालों ने इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

अंकित गुप्ता हुए नॉमिनेट

द खबरी के अनुसार, होस्ट सलमान खान ने सभी घरवालों को बजर दबाने और शो में जिसका सबसे कम योगदान है. उसका नाम लेने के लिए कहा. इस प्रक्रिया में अंकित को सबसे ज्यादा वोट मिले, सभी घरवालों का मानना था कि उनका घर में सबसे कम योगदान है और वह कोई भी टास्क ठीक तरह से नहीं करते हैं. जिसके बाद उसी वक्त उन्हें शो से बेघर कर दिया गया. इधर अंकित के फैंस उनके जाने से बिल्कुल भी खुश नहीं है. उन्होंने कथित तौर पर दर्शकों के वोटों के बजाय घरवालों की ओर से एविक्शन करने पर मेकर्स को फटकार लगाई है. कई लोगों ने तो यहां तक​कह दिया कि अगर अंकित नहीं होगा तो वे बिग बॉस 16 नहीं देखेंगे.


Also Read: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम से लेकर शिव ठाकरे तक, जानें बिग बॉस के घर में बंद कंटेस्टेंट की कुल संपत्ति
https://twitter.com/karanrockxx_/status/1606030632831721482
शालीन और एमसी को सलमान खान ने लगाई फटकार

इस बीच, सलमान ने बिग बॉस 16 के घर के अंदर अपने व्यवहार को लेकर वीकेंड का वार में एमसी स्टेन और शालीन भनोट की क्लास लगाई. नॉमिनेशन टास्क के दौरान, स्टेन और शालीन दोनों के बीच बहस हो गई, जहां दोनों ने एक-दूसरे को धमकी दी. जबकि स्टेन ने उन्हें बाहर घर से उठवाने की बात भी कही. इधर घर के बाहर शालीन के माता-पिता ने भी एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें कहा कि उन्हें लोगों से धमकियां मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >