Bigg Boss 16: इस हसीना को देखकर अब्दू रोजिक का धड़का दिल, शिव ठाकरे बोले- लड़का जवान हो गया

‘बिग बॉस 16’ में अब्दू रोजिक सबसे क्यूट कंटेस्टेंट है. अब्दू को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है. अब्दू का दिल एक कंटेस्टेंट पर आ गया है. चलिए आपको बताते है वो कौन है.

Bigg Boss 16: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) अब काफी रोमांचक हो गया है. शो में एक तरफ शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच प्यार-मोहब्बत दिख रहा है. तो दूसरी तरफ अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) का दिल निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) के लिए धड़क रहा है. नया प्रोमो सामने आया है. इसमें अब्दू काफी क्यूट लग रहे है.

निमृत कौर के लिए धड़का अब्दू का दिल

‘बिग बॉस 16’ में कुछ कंटेस्टेंट के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है. इस लिस्ट में अब्दू रोजिक और निमृत कौर अहलूवालिया का नाम शामिल है. नये प्रोमो में अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के साथ दिख रहे है. दोनों उन्हें निमृत को लेकर पूछते है कि, जब वो आसपास होती है तो उनके पेट में बटरफ्लाई फील होता है. इसपर अब्दू कहते है- हां. जिसके बाद शिव कहते है- लड़का जवान हो गया.

इस शख्स की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?

हाल ही में खबरें थी की बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक के प्रतिद्वंद्वी हसबुल्ला मैगोमेदोव वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले है. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि वो शो में एंट्री करेंगे. अब देखना है कि वो आते है या नहीं. बता दें कि अब्दू तजाकिस्तानी सिंगर है. उनका एक Youtube चैनल है जिसका नाम Avlod Media है, जिनपर उनके खूब सारे फॉलोअर्स है.

Also Read: Bigg Boss Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने जमकर लगाई शालीन भनोट की क्लास, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

बिग बॉस 16 का पहला एलिमिनेशन

बिग बॉस 16 का पहला एलिमिनेशन हो गया है. श्रीजिता डे घर से बाहर हो गई है और वो पहली कंटेस्टेंट है. श्रीजिता कई लोकप्रिय शो में नजर आ चुकी है. वो टीवी शो ये जादू है जिन्न, अन्नू की हो गई वाह भाई वाह और नजर, उतरन में नजर आ चुकी है. बता दें कि गोरी नागोरी से लड़ाई के बाद उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. दोनों की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >