Rubina Dilaik की होने वाली है Shakti से वापसी, एक्ट्रेस का लुक हो रहा है Viral

Rubina Dilaik in Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki: बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं हैं. कलर्स के शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) में एक बार फिर से रुबीना नजर आने वाली हैं. आपको बता दें रुबीना इस शो में पने रोल ‘सौम्या’ से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है.

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं हैं. कलर्स के शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) में एक बार फिर से रुबीना नजर आने वाली हैं. आपको बता दें रुबीना इस शो में पने रोल ‘सौम्या’ से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है. शो में रुबीना एक ट्रांसजेंडर महिला सौम्‍या सिंह (Transgender Saumya Singh) के किरदार में है. शो का प्रोमो वीडियो (Shakti New Promo) आ गया है और यह खूब वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CMm5EGfD523/

वायरल हो रहा है रुबीना का लुक

एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है. तस्वीर में रुबीना (Rubina Dilaik) हाथ में पूजा की थाल ली हुईं दिख रही हैं. रुबीना दिलाइक ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम (Rubina Dilaik Instagram) पर दो फोटो शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी और सफेद फूलों के गजरे में तैयार हुई दिखी थीं. हालांकि हैवी गोल्डन कलर की ज्वैलरी पहने इस फोटो में रुबीना ने अपना चेहरा नहीं दिखाया था. लेकिन इस फोटो से फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि शो में रुबीना की वापसी हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CMoDFZHhcH8/

नागिन 6 में नजर आ सरकती हैं रुबीना

पिछले दिनों खबर आई थी की रुबीना एकता कपूर के शो नागिन 6 के लिए अप्रोच किया जा रहा है. ‘बिग बॉस 14’ में बतौर कंटेस्टेंट्स खेल रही थीं, तब एकता कपूर बतौर गेस्ट वहां पहुंची थीं. इस दौरान एकता कपूर ने एक टास्क देने के बाद इच्छा जताई थी कि वह रुबीना के साथ काम करना चाहती हैं.

https://www.instagram.com/p/CMl3QBOpjq0/

‘किन्‍नर’ के किरदार से मिली खास पहचान

साल 2006 में उन्‍होंने मिस शिमला का टाइटल जीता था, इसके बाद उन्‍होंने 2008 में मिस नॉर्थ इंडिया पेजेंट जीता था. छोटी बहू के बाद रुबीना सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह एक नयी उम्‍मीद, देवों के देव महादेव और शक्ति- अस्तित्व के एहसास की जैसे कई सीरीयल्‍स में काम किया. शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में रुबीना ने एक किन्‍नर का किरदार निभाया था. इससे उन्‍हें काफ़ी लोकप्रियता मिली. साल 2018 में रुबीना ने अपने बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से 21 जून को शादी कर ली.

https://www.instagram.com/p/CMeVNOup8J0/

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >