Bigg Boss 14 day 8 Weekend Ka Vaar Updates : तूफानी सीनियर्स किसे करेंगे घर से बेघर? सलमान के इस सवाल का हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब

Bigg Boss 14 day 8 weekend ka vaar : रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आज पहला वीकेंड का वार है. सलमान खान ने निक्‍की तम्‍बोली को पहली कंफर्म कंटेंस्‍टेंट बनने पर बधाई दी. वह तूफानी सीनियर्स के साथ घर के फैसले लेंगी. आज के एपिसोड में मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी घर के सदस्‍यों से बात करेंगे. वहीं घर का कोई एक कंटेंस्‍टेंट आज हमेशा हमेशा के लिए बिग बॉस के घर को अलविदा कह देगा. हालांकि ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आज कोई एविक्‍शन नहीं होगा. वहीं सलमान 10 कंटेंस्‍टेंट को कहनेवाले हैं कि वह यहां अपना टाइम बर्बाद करने से अच्‍छा है बैग पैक करके घर से बाहर निकल लें. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ...LIVE Updates :

Live Updates
10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

तूफानी सीनियर्स किसे करेंगे घर से बेघर  

सोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्‍क दिया जाएगा. जिसमें सभी फ्रेशर्स खुद के हिसाब से कमजोर कंटेस्‍टेंट को नॉमिनेट करेंगे. जिसके बाद सीन पलटते हुए बिग बॉस तूफानी सीनियर्स से आपसी सह‍मति से किसी एक कंटेस्‍टेंट को घर से बेघर करने का पॉवर देंगे. वाकई यह देखना दिलचस्‍प होगा कि वे किसे घर से बेघर करते हैं.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

सीन पलट दिया

सलमान ने कहा, आपलोगों ने सीन पलट दिया. सभी ने खुद को कमजोर मान लिया. आज के एविक्‍शन का फाइनल डिसीजन लेनेवाले थे सीनियर्स पर. वोटिंग लाइनें बंद थे. आपको जुनून और जोश को देखते हुए हमने फैसला किया है कि सभी के सभी 10 सदस्‍य अपने बैक पैक कर लो और निकल पड़ो. यहां समय बर्बाद करने का समय नहीं है.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

फ्रेशर्स पर भड़के सलमान खान

तूफानी सीनियर्स ने घरवालों को टास्‍क दिया कि सभी आपसी सह‍मति से घर में अपने परफॉरमेंस को देखते हुए खुद को पॉजिशन देना है. गुड से लेकर बैड तक. सभी ने सीरियसली इसे परफॉर्म नहीं किया. सलमान खान ने नाराज होते हुए कहा कि, आप सभी खुद को क्‍या समझते हैं. आपको डबल मेहनत करनी चाहिए. यहां पहली बार सज्‍जन लोग आए हैं. मैं सबसे खराब कहने के लिए. कोई खुद की पॉजि‍शन पर लड़ा ही नहीं. मैंने ऐसा भाईचारा कभी नहीं देखा. आपने खुद को सबसे कमजोर मान लिया.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

बिग बॉस के घर में सरब और मेहर

बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में सीरियल छोटी सरदारनी के लीड पेयर मेहर और सरब पहुंचे. उन्‍होंने उन्‍हें कई टास्‍क करवाए.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

जिसने निराश किया

हिना खान – रुबीना दिलैक

गौहर खान- अभिनव शुक्‍ला

सिद्धार्थ शुक्‍ला – रुबीना दिलैक

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

परफेक्‍ट फॉर बिग बॉस

हिना खान – पवित्रा पुनिया

गौहर खान- पवित्रा पुनिया

सिद्धार्थ शुक्‍ला – पवित्रा पुनिया

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

ओवर प्‍लांड और ओवर कैलकुलेटिड

हिना खान – शहजाद देओल

गौहर खान- रुबीना दिलैक

सिद्धार्थ शुक्‍ला – शहजाद और निशांत

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

‘इसमें वो बात ही नहीं है’

हिना खान – राहुल और सारा

गौहर खान – राहुल और सारा

सिद्धार्थ शुक्‍ला – सारा

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

तूफानी सीनियर्स के अनुसार इस सीजन का फेक कंटेंस्‍टेंट

हिना खान – निशांत सिंह मलकानी

गौहर खान- निशांत सिंह मलकानी

सिद्धार्थ शुक्‍ला – जैस्मिन भसीन

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

तूफानी सीनियर्स के अनुसार इस सीजन जिस कंटेंस्‍टेंट का सिर्फ मजाक बन रहा है

हिना खान- एजाज खान

सिद्धार्थ शुक्‍ला – एजाज खान

गौहर खान- राहुल वैद्य

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

12 अक्‍टूबर को शादी कर रहे सिद्धार्थ शुक्‍ला? 

सलमान खान ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्‍ला 12 अक्‍टूबर को शादी कर रहे हैं. सलमान ने बताया कि वह बालिका वधू में शादी करेंगे. हिना खान का मजाक सुनकर सभी हंस पड़े.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

घर में 12th मैन कौन है?

गौहर खान ने बताया- घर में 12 मैन रुबीना है. सिद्धार्थ शुक्‍ला ने कहा सबसे ज्‍यादा हिट विकेट शहजाद देओल हो सकते हैं. अभिनव और रुबीना में से कौन किसे रनआउट करेगा? रुबीना ने कहा- मेरी वजह से. हिना खान ने सबसे पहले सारा गुरपाल सबसे पहले आउट होंगी. जैस्मिन ने कहा कि सबसे ज्‍यादा गुगली रुबीना मारती है. पवित्रा ने बताया फ्रंट फुट पर मैं खेलती हूं और बैक फुट में जैस्मिन खेल रही हैं.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

सलमान ने पूछा ये सवाल

सलमान ने पूछा कि वेकअप सॉन्‍ग पर कौन सबसे ज्‍यादा डांस करेगा. क्रुणाल और ईशान ने कहा हार्दिक पांड्या सबसे ज्‍यादा डांस करेंगे. वहीं ईशान ने डांस स्‍टेप करके दिखाया. दोनों में से घर का सबसे ज्‍यादा काम कौन करेगा. क्रुणाल ने कहा- हार्दिक और ईशान के बीच कॉम्‍पीटीशन होगा घर का काम करने के लिए.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन

आबू धाबी से मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन ने घरवालों से बात की. सलमान ने हार्दिक को पापा बनने पर बधाई दी. सलमान ने कहा कि 40-50 साल खेल लो फिर आप भी बिग बॉस के घर में आना. हार्दिक ने कहा कि घर से इतने दिनों दूर रहना बहुत मुश्किल होगा.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

निक्‍की तम्‍बोली पर नाराज एजाज खान

निक्‍की तम्‍बोली और एजाज खान एकदूसरे से नाराज होते दिखे. एजाज खान ने निक्‍की से कहा कि वह जाकर सारा गुरपाल से बात करें. हालांकि निक्‍की यह कहते हुए साफ इंकार किया कि जब उन्‍हें ठीक लगेगा वह बात करेंगी. वह बाद में बाहर जाकर उनसे बात कर लेंगी. सिद्धार्थ, निक्‍की का समर्थन करते दिखे.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

सीनियर्स ने निशांत मलकानी को बताया ‘सबसे फेक’ कंटेंस्‍टेंट

आज रात के एपिसोड में एक टास्क के दौरान, ‘तूफानी सीनियर्स’ हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान, निशांत सिंह मलकानी को सबसे फेक प्रतियोगी का टैग देंगे. वे यह भी कहेंगे कि बिग बॉस के घर में रहने के लिए सारा गुरपाल में थोड़ी कमी है.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

कौन हैं घर के अंदर के लाइव ऑडियंस

सलमान खान ने सारा गुरपाल, निशांत सिंह मलकानी और अभिनव शुक्‍ला को घर बैठे लाइव ऑडियंस बताया. उन्‍होंने कहा कि, तीनों घर में भागीदार नहीं बन रहे हैं. घर के अंदर से घर को ही देख रहे हैं. जान सानू के बारे में उन्‍होंने कहा कि वह बस घर में आराम फरमा रहे हैं.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

सलमान ने कहा – बैक पैक करो और निकल पड़ो

वीकेंड के वार से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान सभी घरवालों को बैग पैक करने के लिए कह रहे हैं और कह रहे हैं कि क्यों किसी का वक्त बर्बाद करना. सलमान उनके रवैये से नाराज नजर आ रहे हैं. आप लोग अपनेआप को समझते क्‍या हैं. आप लोगों ने सीन पलटाया जरूर है. आप 10 के 10 लोग अपना सामान पैक करो और घर से निकल पड़ो…

https://www.instagram.com/p/CGMlCiBAY39/

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

मुंबई इंडियंस टीम के सदस्‍य करेंगे कटेंस्‍टेंट्स से बात

आज वीकेंड के वार एपिसोड में ‘मुंबई इंडियंस’ की टीम भी कंटेस्टेंट्स से मज़ेदार बातें करने वाली है. इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हार्द‍िक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल घर के सदस्‍यों से मजेदार बातें करेंगे. हार्द‍िक पंड्या, एजाज खान की टांग खिंचाई करते दिखेंगे.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

निक्‍की तम्‍बोली पहली कंफर्म कंटेंस्‍टेंट

निक्‍की तम्‍बोली पहले दिन से ही घर सबसे ज्‍यादा एक्टिव रहनेवाली कंटस्टेंट हैं. तूफानी सीनियर्स ने भी उनकी तारीफ की है. पवित्रा पुनिया और निक्‍की तम्‍बोली टास्‍क जीतकर इम्‍यूनिटी पानेवाली कंटेंस्‍टेंट्स बन गई थीं. जिसके बाद बिग बॉस ने तीनों सीनियर्स को यह जिम्‍मेवारी सौंपी कि दोनों में से किसी एक को कंफर्म कंटेंस्‍टेंट घोषित करें. तूफानी सीनियर्स ने निक्‍की तम्‍बोली को चुना. निक्‍की पहले भी दो टास्‍क जीत चुकी हैं. वह रीयल रही हैं. अब वह सीनियर्स के साथ घर के फैसले लेंगी.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

बिना ऑडियंस के वीकेंड का वार

ऐसा पहली बार होगा जब वीकेंड का वार में ऑडियंस नहीं है. बिग बॉस के 14वें सीजन के प्रीमियर एपिसोड में भी ऑडियंस नहीं थी. खबर आ रही थी कि बिग बॉस 14 की शूटिंग सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में करेंगे, पर इन सब बातों पर विराम लगता नजर आ रहा है. 8 अक्टूबर को द खबरी नाम के एक सोशल हैंडल ने लिखा- ‘वीकेंड का वॉर शूट कल के लिए शेड्यूल है. सलमान खान बिग बॉस-14 के फिल्मसिटी सेट पर शूट किया. जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि सेट पर ऑडियंस नहीं होगी.’

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

Jio TV App

बिग बॉस 14 लाइव देखने के आप जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा. लेकिन जियो टीवी ऐप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है या फिर आप किसी और के जियो के नंबर से भी ऐप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं, बशर्ते वो यूजर खुद पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल न कर रहा हो. बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी ऐप डाउनलोड कीजिए, उसमें लॉगइन कीजिए और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें.

10:52 PM. 11 Oct 20 10:52 PM. 11 Oct

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

7:12 PM. 11 Oct 20 7:12 PM. 11 Oct

Voot Select पर अनकट वीडियो

इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.

मुख्य बातें

Bigg Boss 14 day 8 weekend ka vaar : रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आज पहला वीकेंड का वार है. सलमान खान ने निक्‍की तम्‍बोली को पहली कंफर्म कंटेंस्‍टेंट बनने पर बधाई दी. वह तूफानी सीनियर्स के साथ घर के फैसले लेंगी. आज के एपिसोड में मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी घर के सदस्‍यों से बात करेंगे. वहीं घर का कोई एक कंटेंस्‍टेंट आज हमेशा हमेशा के लिए बिग बॉस के घर को अलविदा कह देगा. हालांकि ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आज कोई एविक्‍शन नहीं होगा. वहीं सलमान 10 कंटेंस्‍टेंट को कहनेवाले हैं कि वह यहां अपना टाइम बर्बाद करने से अच्‍छा है बैग पैक करके घर से बाहर निकल लें. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >