Bigg Boss 14 October 23 episode Updates : इस गलती की वजह से बिग बॉस ने छीनी निशांत से कैप्टेंसी, राहुल पर भड़कीं पवित्रा, यहां देखें पूरा अपडेट
Copied link
Bigg Boss 14 October 23 episode LIVE Updates, Nishant Singh Malkani first captain, Nikki Tamboli Bold Photos : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से शहजाद देओल बाहर हो गए है. निशांत सिंह मलकानी घर के पहले कैप्टन बन गए हैं. निशांत सिंह मलकानी को पूरे हफ्ते के लिए एक खास कमरा दिया जाएगा, जिसमें अलग से एक बाथरूम भी अटैच होगा. कैप्टेंसी टास्क को लेकर जान सानू, राहुल वैद्य, निशांत सिंह मलकानी और निक्की तम्बोली की दोस्ती में बहस भी हुई. जान सानू, निक्की की बातों से बेहद नाराज होते दिखे. पवित्रा पुनिया और एजाज खान को पहले घर से बेघर कर दिया गया था. इसके बाद देर रात इमरजेंसी लगाकर दोनों को घर के अंदर दोबारा एंट्री दी गई थी. दोनों को घर के नए एरिया (रेड जोन) में रखा गया है. यहां देखें शो का LIVE Updates :
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
टास्क के विनर बने निक्की और जान
बिग बॉस ने एक टास्क दिय जिसमें अभिनव को रुबीना का फेशियल करना था और जान को निक्की का. इसके बाद दोनों जोड़ी को डंडिया करना था और वीडियो बनाने थे. निक्की ने जान के साथ डंडिया किया, वहीं अभिनव से रुबीना के साथ डंडिया किया. इसके बाद राहुल, जैस्मिन और निशांत को फैसला करना था कि दोनों में से कौन विजेता है. टास्क के विनर निक्की और जान बने.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
राहुल पर भड़की निक्की
निक्की ने राहुल से कहा कि, वह पीछे से खेलते हैं सामने आकर कुछ नहीं कहते. जिसके बाद दोनों के बीच तू तू मैं मैं हुई.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
पूरा घर राहुल के विरोध में
राहुल वैद्य ने साफ कहा कि किसी पर क्रश होना कोई बुरी बात नहीं है. उसने कुछ गलत नहीं कहा. सभी घर के लोग पवित्रा को सपोर्ट करते दिखे और राहुल के विरोध में दिखे.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
राहुल पर भड़की पवित्रा
निक्की और जान ने पवित्रा को बताया कि उन्होंने राहुल को बोला है कि उनका अभिनव शुक्ला पर क्रश है. जिसके बाद पवित्रा उनपर भड़कती नजर आईं. राहुल ने कहा कि सलमान सर के सामने आपने कहा था कि अभिनव के साथ वह डेट पर जाना चाहती है. पवित्रा ने कहा कि उसने सिर्फ यही कहा था कि वह उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं. क्रश है ये नहीं कहा था. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस होने लगी. पवित्रा ने राहुल को कहा कि वह उसे चीर देगी अगर उसके करेक्टर पर लांछन लगाया तो.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
अभिनव ने साधा निक्की पर निशाना
अभिनव ने रुबीना से कहा कि, निक्की ने जब पिछले सीजन देखा था, उसे पता था कि नॉमिनेशन डिस्कस करना नियम उल्लंघन है. उसने निशांत को क्यों नहीं बताया. रुबीना ने कहा कि उन्होंने दोस्ती का फायदा उठाया. अभिनव ने निशांत से भी कहा कि उन्हें निक्की ने कुछ ऐसा बताया था. निशांत ने साफ इंकार किया.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
निशांत को बिग बॉस ने कैप्टेंसी से किया बर्खास्त
बिग बॉस ने निशांत से कहा, फिलहाल आप इस कैप्टेंसी के लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी लापरवाही को देखते हुए बिग बॉस उन्हें इसी वक्त कैप्टेंसी से बर्खास्त करते हैं. आप अपना सारा सामाना कैप्टन रूम से निकाल लें. निशांत बिग बॉस को सॉरी कहते नजर आए.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
बिग बॉस ने लगाई फटकार
निशांत को बिग बॉस ने कड़ी फटकार लगाई. बिग बॉस ने कहा कि, आपके कैप्टन बनने के कुछ पलों बाद ही नियम उल्लघंन कर आपका दोस्त रेड जोन में चला गया. आप दूसरों की बातों से प्रभावित होकर काम कर रहे हैं जो आपके कैप्टेंसी को धूमिल कर रही है. आपके अंदर कैप्टेंसी की क्वालिटी नहीं दिख रही है. घर में अनुशासन की कमी दिख रही हैं. आप लापरवाही कर रहे हैं. कई लोगों ने माइक नहीं पहना था. कुछ सदस्य सोते दिखे. आप इंग्लिश में बात करते नजर आए. जान और निक्की के साथ अगले नॉमिनेशन की प्लानिंग को डिस्कस करते नजर आए जो सबसे बड़ा नियम का उल्लंघन है.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
निक्की को चाहिए ऐसा लड़का
निक्की ने बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए. उन्होंने एजाज और निशांत को बताया कि उन्हें कद में लंबा, डस्की, जो सबका सम्मान करे, स्मार्ट और समझदार, ईमानदार होना चाहिए. जान निक्की के लिए गाना गाते नजर आए. हालांकि निक्की ने साफ कहा कि जान की सिर्फ अच्छी दोस्त हैं. हालांकि जान ने कहा कि वह झूठ बोल रही है. निशांत ने कहा कि तुम दोनों की लवस्टोरी बेस्ट है.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
साथ दिखे राहुल, जान, निशांत और निक्की
राहुल, जान, निशांत और निक्की एकसाथ नजर आए. पवित्रा इस बात से हैरान दिखीं और रुबीना और अभिनव से कहती दिखीं कि यहां सब मतलब के दोस्त हैं. कौन किसके साथ है पता ही नहीं चल रहा.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
निक्की से नाराज जान
निक्की तम्बोली जान को मनाती नजर आईं. वह राहुल वैद्य के मजाक से नाराज होते दिखे जिसके बाद निशांत ने उन्हें समझाने को कहा. राहुल ने कहा कि उन्होंने सिर्फ मस्ती में ऐसा कहा था. जिसके बाद जान रिलेक्स दिखे.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
निशांत ने दी निक्की को ऐसी सजा
निशांत घर के पहले कैप्टन हैं. निक्की रेड जोन एरिया में चली गई. निशांत बार बार उसे वापस आने के लिए कहते रहे. लेकिन निक्की ने साफ मना कर दिया. जिसके बाद निशांत ने निक्की को सजा देते हुए उनका सारा सामान एक हफ्ते के लिए बीबी मॉल में वापस डाल दिया. हालांकि जान इस बात से नाराज होते दिखे. निशांत कहते नजर आए कि वह जानबूझकर ऐसा कर रही है. मैंने जानबूझकर उनका सामान ले लिया क्योंकि उसे उसका सामान बहुत प्यारा है.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
निक्की को लेकर राहुल से भिड़े जान
निक्की तम्बोली को लेकर जान और राहुल आपस में भिड़ गए. जान यह कहते नजर आए कि उन्हें एक बार निक्की से बात करना चाहिए. हालांकि राहुल इस बात पर अड़े रहे कि दोस्ती है तो वो क्यों नहीं एक बार भी हमारे पास बात करने आईं.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
राहुल के कमेंट से भड़की पवित्रा
https://www.instagram.com/p/CGrGvfWgJrG/
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
निक्की, जान और निशांत की दोस्ती में पड़ी फूट
निक्की की को लेकर घरवालों में मतभेद है. इससे निक्की, जान, राहुल और निशांत की दोस्ती भी टूटती नजर आ रही है. निक्की निशांत से कहती हैं कि उन्हें लगा था कि अपनी गलती का एहसास उन्हें हो जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ, इसपर निक्की निशांत से कहती हैं कि उन्हें इस बारे में बताना चाहिए था.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
जान ने जीता टास्क, मिला हैंपर
पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में जान सानू ने बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क जीत गए. जान के गीत को सुनने के लिए 9 लोग मौजूद थे, जबकी 2 लोग राहुल का गीत सुन रहे थे. जान ने हैंपर जीता, जिसे उन्होंने निशांत, निकी, एजाज और शहजाद के साथ शेयर किया.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
निक्की तम्बोली पहली कंफर्म कंटेंस्टेंट
निक्की तम्बोली पहले दिन से ही घर सबसे ज्यादा एक्टिव रहनेवाली कंटस्टेंट हैं. तूफानी सीनियर्स ने भी उनकी तारीफ की है. पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली टास्क जीतकर इम्यूनिटी पानेवाली कंटेंस्टेंट्स बन गई थीं. जिसके बाद बिग बॉस ने तीनों सीनियर्स को यह जिम्मेवारी सौंपी कि दोनों में से किसी एक को कंफर्म कंटेंस्टेंट घोषित करें. तूफानी सीनियर्स ने निक्की तम्बोली को चुना. निक्की पहले भी दो टास्क जीत चुकी हैं. वह रीयल रही हैं. अब वह सीनियर्स के साथ घर के फैसले लेंगी.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
Jio TV App
बिग बॉस 14 लाइव देखने के आप जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा. लेकिन जियो टीवी ऐप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है या फिर आप किसी और के जियो के नंबर से भी ऐप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं, बशर्ते वो यूजर खुद पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल न कर रहा हो. बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी ऐप डाउनलोड कीजिए, उसमें लॉगइन कीजिए और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें.
5:52 AM. 24 Oct 205:52 AM. 24 Oct
Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन
बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.
3:01 AM. 24 Oct 203:01 AM. 24 Oct
Voot Select पर अनकट वीडियो
इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.
मुख्य बातें
Bigg Boss 14 October 23 episode LIVE Updates, Nishant Singh Malkani first captain, Nikki Tamboli Bold Photos : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से शहजाद देओल बाहर हो गए है. निशांत सिंह मलकानी घर के पहले कैप्टन बन गए हैं. निशांत सिंह मलकानी को पूरे हफ्ते के लिए एक खास कमरा दिया जाएगा, जिसमें अलग से एक बाथरूम भी अटैच होगा. कैप्टेंसी टास्क को लेकर जान सानू, राहुल वैद्य, निशांत सिंह मलकानी और निक्की तम्बोली की दोस्ती में बहस भी हुई. जान सानू, निक्की की बातों से बेहद नाराज होते दिखे. पवित्रा पुनिया और एजाज खान को पहले घर से बेघर कर दिया गया था. इसके बाद देर रात इमरजेंसी लगाकर दोनों को घर के अंदर दोबारा एंट्री दी गई थी. दोनों को घर के नए एरिया (रेड जोन) में रखा गया है. यहां देखें शो का LIVE Updates :