Bigg Boss 14 की पहली कंटेस्टेंट का नाम हुआ फाइनल, इस बार मुंबई नहीं यहां होगा नया घर

Bigg Boss 14 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसके निर्माता जल्द ही सेलिब्रिटीज की खोज शुरू करने वाले हैं. अब इस सीजन में घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम आने भी शुरू हो गए हैं.

Bigg Boss 14: ‘बिग बॉस’ का हर सीजन सुपरहिट रहा है, लेकिन ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) का सीजन सबसे ज्यादा धमाकेदार रहा है. ऐसे में अब फैंस को बिग बॉस 14 का बेसब्री से इंतजार है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ‘बिग बॉस 14’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसके निर्माता जल्द ही सेलिब्रिटीज की खोज शुरू करने वाले हैं. अब इस सीजन में घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम आने भी शुरू हो गए हैं.

Also Read: Bigg Boss-14 की तैयारियां शुरू, अगले सीजन में इस क्राइटेरिया पर होगा सेलिब्रिटीज का सेलेक्शन

दरअसल, बिग बॉस 14 को लेकर ये खबर जोरों पर है कि आने वाले सीजन की पहली कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर पूनम कारेकर बिग बॉस 14 की पहली कंटेस्टेंट होगी. पूनम के अलावा करण कुंद्रा, अलिशा पंवार और जैस्मिन भसीन के नाम भी बिग बॉस 14 में शामिल हो सकते हैं.

पूनम कारेकर मुख्य रुप से एक थियेटर आर्टिस्ट हैं. उन्होंने मॉडलिंग भी की है. पूनम कारेकर उस वक्त चर्चा में आईं जब उनका नाम पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में शामिल किया गया.

वहीं, ये भी खबर है इस बार बिग बॉस के घर की लोकेशन को बदल दिया गया है. खबर है कि इस बार बिग बॉस का घर मुंबई में नहीं होगा. बिग बॉस के घर की लोकेशन को बदलकर गोवा में कर दिया जाएगा. दरअसल, ये खबर जोरों पर है कि महाराष्ट्र में लोखंडवाला की जगह अब बिग बॉस के घर को साउथ गोवा में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ सबसे धमाकेदार और टीआरपी बटोरने वाला सीजन रहा है. इस शो में सभी कंटेस्टेंट ने अपने-अपने तरीके से खूब धमाल मचाया था. शो में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा जैसे सदस्यों ने अपने आप को फिनाले की रेस में शामिल तो किया. सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रहे तो वहीं आसिम रियाज फर्स्ट रनरअप बने.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >