Pavitra Punia-Eijaz Khan ने एक दूसरे संग कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग, PHOTOS

Pavitra Punia Eijaz Khan Engaged: पवित्रा पुनिया ने एजाज खान संग सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है. जिसमें वह डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है.

Pavitra Punia Eijaz Khan Engaged: एक्टर एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. बिग बॉस 14 में ये दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले थे. वहीं इन्हें प्यार हो गया और तब से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब लगता है कि पवित्रा और एजाज ने सीक्रेट तरीके से एक दूसरे संग सगाई कर ली है. जी हां एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया.

पवित्रा पुनिया ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

पवित्रा पुनिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एजाज के साथ सगाई करने का संकेत दिया, जहां वह हीरे की एक बड़ी अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं. फोटो में पवित्रा हेवी मेकअप में स्टनिंग लग रही हैं. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “क्या???” नजर रखना. एजाज और पवित्रा के रिश्ते की बात करें तो बिग बॉस के घर में दोनों ने एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स विकसित कर लीं. शो में, उन्होंने न केवल रोमांटिक पल साझा किए, बल्कि झगड़े भी किए.

Also Read: The Kapil Sharma Show में जल्द ही राजू श्रीवास्तव को दी जाएगी श्रद्धांजलि, सेट से तसवीरें वायरल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं कपल

ईटाइम्स टीवी को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में, पवित्रा ने कहा कि वह एजाज खान से शादी करने में अच्छा महसूस करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “हर कोई हमसे हमेशा हमारी शादी के बारे में पूछ रहा है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम शादीशुदा जितने अच्छे हैं. जब आप किसी के साथ लंबे समय तक रहते हैं, तो आप एक-दूसरे को बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड के रूप में देखना बंद कर देते हैं. लेकिन, जब हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे. एक समारोह में खुद को पति-पत्न�� के रूप में, हमारे हाथ में नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “हम पिछले साल से योजना बना रहे हैं कि हम इसे इस साल करेंगे और इस साल भी हम योजना बना रहे हैं कि यह इस साल होगा. हमारी शादी बहुत ही झटपट होगी क्योंकि हमारे पास इतना पैक जीवन है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >