Bigg Boss 14 Day 9 Updates : सारा गुरपाल घर से बेघर, निक्‍की तम्‍बोली को रुबीना के इस 'शब्‍द' से चिढ़, यहां देखें पूरा अपडेट

Bigg Boss 14 Day 9 LIVE Updates : बिग बॉस के पहले 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान ने सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाई. सलमान खान ने फ्रेशर्स को फटकार लगाई कि वह अगर वह सोच समझकर गेम नहीं खेलेंगे तो दो हफ्ते बाद वह घर से बाहर हो जाएंगे. सलमान ने जाते जाते यह भी कहा कि 10 कंटेंस्‍टेंट्स अपने पैक करें और घर से निकल जाएं. आज के एपिसोड में पता चलेगा कि आगे क्‍या होनेवाला है. लेकिन इतना जरूर है कि कोई एक सदस्य घर से बेघर होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल शो से एविक्ट हो गई हैं. आज के एपिसोड की पल पल की अपेडट के लिए बने रहें हमारे साथ. LIVE Update :

Live Updates
12:00 AM. 13 Oct 20 12:00 AM. 13 Oct

पवित्रा और एजाज की दोस्‍ती

पवित्रा, एजाज से सॉरी मांगती नजर आईं. बीते दिनों दोनों के बीच दूरी देखने को मिली थी. पवित्रा ने उनसे पूछा कि शादी के बारे में नहीं सोचा कभी… जिसपर एजाज ने कहा कि सोचा था कभी पर अब नहीं. वह एजाज को गले लगाती दिखीं.

12:00 AM. 13 Oct 20 12:00 AM. 13 Oct

तीनों सीनियर्स ने सारा को किया बाहर

सिद्धार्थ शुक्‍ला, हिना खान और गौहर खान फ्रेशर राहुल, निशांत और सारा के नामों में उलझे दिखे. सिद्धार्थ ने सारा का नाम लिया, वहीं हिना और गौहर निशांत का नाम लिया. बिग बॉस के पूछने पर तीनों ने घर से बेघर होने के लिए सारा गुरपाल का नाम लिया. उन्‍होंने कहा कि वह बाकी सदस्‍यों के अपेक्षा खुद को प्रेजेंट करने में नाकामयाब रहे. बिग बॉस ने सारा को तुरंत घर से निकलने के लिए कहा.

12:00 AM. 13 Oct 20 12:00 AM. 13 Oct

बिग बॉस ने पलटा सीन

निशांत, राहुल, शहजाद, जान, सारा, एजाज और अभिनव नॉमिनेट हुए. जिस‍के बाद बिग बॉस ने तीनों सीनियर्स हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्‍ला को अधिकार दिया कि इन नॉमिनेट सदस्‍यों में से किसी एक को घर से बाहर जाने के लिए चुनने को कहा, जो आज ही घर से बाहर हो जाएगा. जिसके बाद सभी हैरान हो गए.

12:00 AM. 13 Oct 20 12:00 AM. 13 Oct

किसने किसे किया नॉमिनेशन

बिग बॉस ने टास्‍क देते हुए कहा कि अब सभी फ्रेशर दो लोगों को इस घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करेंगे. निक्‍की तम्‍बोली नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं, ऐसे में कोई सदस्‍य उनका नाम नहीं लेगा.

– निशांत ने शहजाद और राहुल वैद्य को नॉमिनेट किया.

– एजाज खान ने राहुल और निशांत सिंह मलकानी को किया नॉमिनेट

– अभिनव ने राहुल वैद्य और निशांत को किया नॉमिनेट

– जैस्मिन भसीन ने निशांत और जान सानू को किया नॉमिनेट

– जान सानू ने राहुल और सारा गुरपाल को किया नॉमिनेट

– रुबीना ने निशांत और एजाज खान को किया नॉमिनेट

– पवित्रा पुनिया ने राहुल और एजाज खान को किया नॉमिनेट

– राहुल वैद्य ने अभिनव और निशांत को किया नॉमिनेट

– शहजाद ने निशांत और जान सानू को किया नॉमिनेट

– सारा गुरपाल ने जान सानू और राहुल को किया नॉमिनेट

– निक्‍की ने शहजाद और अभिनव कोहली को किया नॉमिनेट

11:05 PM. 12 Oct 20 11:05 PM. 12 Oct

गौहर खान के फेवरेट सदस्‍य

एक कॉलर से बात करते हुए तूफानी सीनियर गौहर खान बताया कि, निक्‍की, पवित्रा और एजाज खान अ‍भी तक मेरे फेवरेट कंटेंस्‍टेंट हैं. मुझे भरोसा है कि पवित्रा टॉप 5 में होंगी.

11:05 PM. 12 Oct 20 11:05 PM. 12 Oct

निक्‍की तम्‍बोली को इस बात से चिढ़

निक्‍की तम्‍बोली, जान सानू,निशांत मलकानी और पवित्र पुनिया आपस में रुबीना के बारे में बात करते दिखे कि वह प्रेशर डालती हैं किसी भी काम के लिए. निक्‍की ने कहा कि उन्‍हें रुबीना के बाबू शब्‍द से चिढ़ है. यह शब्‍द ऑर्डर की तरह लगता है. यह प्‍यार वाला बाबू नहीं है.

11:05 PM. 12 Oct 20 11:05 PM. 12 Oct

ब्‍वॉयफ्रेंड से बोर हो गई निक्‍की तम्‍बोली

निक्‍की तम्‍बोली ने पवित्रा पुनिया से मजाक मजाक में कहा कि ब्‍वॉयफ्रेंड से बोर हो गई हूं.

11:05 PM. 12 Oct 20 11:05 PM. 12 Oct

एजाज और जान सानू के बीच तू तू मैं मैं

एजाज खान, जान सानू पर इस बात पर भड़कते नजर आए कि वो उनका मजाक न उड़ाया करें. उन्‍होंने कहा कि अगर आप मेरी इज्‍जत करते हैं तो मेरा मजाक न बनाएं.

11:05 PM. 12 Oct 20 11:05 PM. 12 Oct

कौन करेगा किसे नॉमिनेट

https://www.instagram.com/p/CGO2BA1AaAR/

11:05 PM. 12 Oct 20 11:05 PM. 12 Oct

निक्‍की तंबोली को कंटेंस्‍टेंट पर प्रेशर

https://www.instagram.com/p/CGOye6RgtHi/

9:08 PM. 12 Oct 20 9:08 PM. 12 Oct

तूफानी सीनियर्स किसे करेंगे घर से बेघर

सोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्‍क दिया जाएगा. जिसमें सभी फ्रेशर्स खुद के हिसाब से कमजोर कंटेस्‍टेंट को नॉमिनेट करेंगे. जिसके बाद सीन पलटते हुए बिग बॉस तूफानी सीनियर्स से आपसी सह‍मति से किसी एक कंटेस्‍टेंट को घर से बेघर करने का पॉवर देंगे. वाकई यह देखना दिलचस्‍प होगा कि वे किसे घर से बेघर करते हैं.

11:05 PM. 12 Oct 20 11:05 PM. 12 Oct

फ्रेशर्स पर भड़के सलमान खान

तूफानी सीनियर्स ने घरवालों को टास्‍क दिया कि सभी आपसी सह‍मति से घर में अपने परफॉरमेंस को देखते हुए खुद को पॉजिशन देना है. गुड से लेकर बैड तक. सभी ने सीरियसली इसे परफॉर्म नहीं किया. रविवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने नाराज होते हुए कहा कि, आप सभी खुद को क्‍या समझते हैं. आपको डबल मेहनत करनी चाहिए. यहां पहली बार सज्‍जन लोग आए हैं. मैं सबसे खराब कहने के लिए.कोई खुद की पॉजि‍शन पर लड़ा ही नहीं. मैंने ऐसा भाईचारा कभी नहीं देखा. आपने खुद को सबसे कमजोर मान लिया.

9:05 PM. 12 Oct 20 9:05 PM. 12 Oct

निक्‍की तम्‍बोली पहली कंफर्म कंटेंस्‍टेंट

निक्‍की तम्‍बोली पहले दिन से ही घर सबसे ज्‍यादा एक्टिव रहनेवाली कंटस्टेंट हैं. तूफानी सीनियर्स ने भी उनकी तारीफ की है. पवित्रा पुनिया और निक्‍की तम्‍बोली टास्‍क जीतकर इम्‍यूनिटी पानेवाली कंटेंस्‍टेंट्स बन गई थीं. जिसके बाद बिग बॉस ने तीनों सीनियर्स को यह जिम्‍मेवारी सौंपी कि दोनों में से किसी एक को कंफर्म कंटेंस्‍टेंट घोषित करें. तूफानी सीनियर्स ने निक्‍की तम्‍बोली को चुना. निक्‍की पहले भी दो टास्‍क जीत चुकी हैं. वह रीयल रही हैं. अब वह सीनियर्स के साथ घर के फैसले लेंगी.

9:05 PM. 12 Oct 20 9:05 PM. 12 Oct

Jio TV App

बिग बॉस 14 लाइव देखने के आप जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा. लेकिन जियो टीवी ऐप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है या फिर आप किसी और के जियो के नंबर से भी ऐप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं, बशर्ते वो यूजर खुद पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल न कर रहा हो. बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी ऐप डाउनलोड कीजिए, उसमें लॉगइन कीजिए और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें.

9:05 PM. 12 Oct 20 9:05 PM. 12 Oct

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

9:05 PM. 12 Oct 20 9:05 PM. 12 Oct

Voot Select पर अनकट वीडियो

इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.

मुख्य बातें

Bigg Boss 14 Day 9 LIVE Updates : बिग बॉस के पहले ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान ने सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाई. सलमान खान ने फ्रेशर्स को फटकार लगाई कि वह अगर वह सोच समझकर गेम नहीं खेलेंगे तो दो हफ्ते बाद वह घर से बाहर हो जाएंगे. सलमान ने जाते जाते यह भी कहा कि 10 कंटेंस्‍टेंट्स अपने पैक करें और घर से निकल जाएं. आज के एपिसोड में पता चलेगा कि आगे क्‍या होनेवाला है. लेकिन इतना जरूर है कि कोई एक सदस्य घर से बेघर होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल शो से एविक्ट हो गई हैं. आज के एपिसोड की पल पल की अपेडट के लिए बने रहें हमारे साथ. LIVE Update :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >