Bigg Boss 14 Day 13 Updates : स्टाइल आइकन बनीं पवित्रा पुनिया, ‘वूमेन पावर’ शब्द पर छिड़ा विवाद, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
Bigg Boss 14 Day 13 October 16, Nikki Tamboli Jasmin Bhasin task leaves Hina Khan Sidharth Shukla at loggerheads, LIVE Updates : पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल घर से बेघर हो चुकी हैं. बिग बॉस ने गुरुवार को फ्रेशर्स को अपना सामान हासिल करने का सुनहरा मौका दिया. अभी तक सभी फ्रेशर्स तूफानी सीनियर हिना खान से सामान लेते हैं. इस टास्क में दो फ्रेशर्स के बीच मुकाबला होना था जिसमें विजेता सदस्य को बीबी मॉल में मौजूद अपना सारा सामान लेने का मौका मिलता. इस टास्क का संचालन तूफानी सीनियर्स कर रहे हैं. पवित्रा पुनिया, एजाज खान और निशांत मलकानी जीत चुके हैं. आज निक्की तम्बोली और जैस्मिन भसीन में मुकाबला होगा. आज के एपिसोड के पल पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ. LIVE Updates :
Bigg Boss 14 Day 13 Updates : स्टाइल आइकन बनीं पवित्रा पुनिया, ‘वूमेन पावर’ शब्द पर छिड़ा विवाद, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
Live Updates
5:12 AM. 17 Oct 2011:42 PM. 16 Oct
सिद्धार्थ और रुबीना के बीच तू-तू मैं-मैं
सिद्धार्थ ने साफ साफ कहा कि जो सब्जी बनाता है वहीं काटेंगे भी. राहुल एक साथ तीन का नहीं कर सकता. सिद्धार्थ ने कहा कि जिसे खाना बनाना नहीं आता वो खाना नहीं बनाएगा. रुबीना ने कहा कि मैंने खाना बनाना इसलिए चुना था क्योंकि सब्जी काटने में कई लोग लगे थे. हालांकि सभी लोग रुबीना और अभिनव पर भड़कते दिखे. पवित्रा भी रुबीना पर भड़कती दिखी. अभिनव ने कहा कि वह भी यहां काम करने और गेम खेलने आए हैं, वह बच्चे पालने नहीं आए हैं.
5:12 AM. 17 Oct 2011:42 PM. 16 Oct
स्टाइल आइकन बनीं पवित्रा पुनिया
रुबीना, पवित्रा, निक्की और जैस्मिन को अपने करेक्टर के अनुसार हेयरस्टाइल अपनाकर रैंपवॉक करना होगा. रुबीना मिस कंफ्यूज का टैग दिया गया. हालांकि वह इस टैग से सहमत नहीं थीं. चारों में से पवित्रा पुनिया बनीं विनर.
5:12 AM. 17 Oct 2011:42 PM. 16 Oct
हिना खान ने निक्की को समझाया घर में गाली ना दें
5:12 AM. 17 Oct 2011:42 PM. 16 Oct
वूमेन पावर शब्द को लेकर भड़के सिद्धार्थ
जैस्मिन के जीतने के बाद रुबीना ने इसे वूमेन पावर बताया, जिसे सुनकर सिद्धार्थ भड़क गए. रुबीना कहती दिखीं कि खुद को सही बताने के लिए बात को मोड़ो मत. रुबीना ने बार बार कहा कि उनका कहने का मतलब वो नहीं था जो वह समझ रहे हैं. पवित्रा कहती दिखीं कि बिग बॉस के घर में सब बराबर हैं. गौहर ने कहा कि उन्होंने वूमेन पावर कहा था वूमेन एम्पावरमेंट नहीं.
5:12 AM. 17 Oct 2011:42 PM. 16 Oct
जैस्मिन जीती, नाराज दिखे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ इस बात पर अड़े रहे कि टास्क ड्रा रहा. वहीं हिना और गौहर ने कहा कि जब बजर बजा जैस्मिन के पास तीन बॉल थे जिसके बाद बिग बॉस के विजेता के नाम पर जैस्मिन के नाम का घोषणा की.
5:12 AM. 17 Oct 2011:42 PM. 16 Oct
हिना और सिद्धार्थ के बीच बहस
सिद्धार्थ के अनुसार, टास्क के दौरान जैस्मिन और निक्की के बॉस्केट में बराबर बॉल थे. वहीं हिना खान कहती दिखीं कि उन्होंने पूरा टास्क देखा था और वो किसी का पक्ष नहीं ले रही हैं. जैस्मिन भसीन कहती दिखीं कि उनके बास्केट में बॉल थे. गौहर खान भी सिद्धार्थ पर भड़कती नजर आईं कि उनका बात करने का तरीका सही नहीं है वह बस चिल्ला रहे हैं. सिद्धार्थ इस बात पर अड़े रहे कि यह टास्क ड्रा रहा.
मुख्य बातें