Bigg Boss-14 की तैयारियां शुरू, अगले सीजन में इस क्राइटेरिया पर होगा सेलिब्रिटीज का सेलेक्शन

Bigg Boss 14- ‘बिग बॉस’ का हर सीजन सुपरहिट रहा है, लेकिन ‘बिग बॉस 13’ का सीजन सबसे ज्यादा धमाकेदार रहा.

मुंबईः ‘बिग बॉस’ का हर सीजन सुपरहिट रहा है, लेकिन ‘बिग बॉस 13’ का सीजन सबसे ज्यादा धमाकेदार रहा. अब ‘बिग बॉस’ की सुपर सक्सेस के बाद ‘बिग बॉस 14’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसके निर्माता जल्द ही सेलिब्रिटीज की खोज शुरू करने वाले हैं. इस बात की जानकारी खुद ट्रेंड ज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है.

ट्रेंड ज्ञान के अनुसार इस बार भी ‘बिग बॉस 14’ के लिए सीजन 13 की तरह फेमस सेलिब्रिटीज की खोज की जा रही है. ट्रेंड ज्ञान ने ‘बिग बॉस 14’ से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें लिखा, ‘निर्माता ‘बिग बॉस 14’ के लिए सेलिब्रिटीज की तलाश और सेलेक्शन शुरू करने वाले हैं. हर साल शो का फॉरमेट कार्यक्रम शुरू होने के केवल एक महीने पहले ही तय होता है, लेकिन इसके लिए मशहूर सेलिब्रिटीज चाहिए, जिसकी वजह से निर्माता जल्द ही उनकी तलाश शुरू कर रहे हैं.

बता दें कि ‘बिग बॉस’ 13 में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला विजेता बनकर उभरे थे. सिद्धार्थ ने आखिर में आसिम रियाज और शहनाज गिल को मात देकर ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी को अपने नाम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >