26 साल छोटी हीरोइन संग अक्षय कुमार का रोमांस, एज गैप को लेकर जबरदस्त रिप्लाई

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार ने फिल्म भूत बंगला में वामिका गब्बी के साथ एज गैप को लेकर उठे सवालों पर जवाब दिया है. उन्होंने खुलकर कहा कि यह कोई नया नहीं है. जानिए वामिका के लिए क्या कह गये अक्षय कुमार?

Bhoot Bangla: फिल्मों में हीरो-हिरोइन की उम्र का फर्क हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. कई बार बड़े स्टार्स को इसके लिए ट्रोल भी किया जाता है. अब इसी मुद्दे पर अक्षय कुमार ने खुलकर अपनी राय रखी है. अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला में वामिका गब्बी के साथ नजर आने वाले हैं. दोनों के बीच करीब 26 साल का एज गैप है, जिसको लेकर सवाल उठने लगे.

अक्षय कुमार ने दिया जवाब

इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है. उन्होंने कहा, “ऐसा पहले भी होता आया है, सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी. कई बार ये कहानी की जरूरत होती है और असल जिंदगी में भी लोग अपने से बड़े या छोटे पार्टनर से शादी करते हैं.”

डायरेक्टर का भी आया रिएक्शन

फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि असली उम्र और स्क्रीन पर दिखने वाली उम्र अलग होती है और दर्शक एक्टर को उसी हिसाब से स्वीकार करते हैं. इस दौरान अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि वामिका अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं और लगातार रिहर्सल करती रहती हैं. अक्षय ने यह भी कहा कि वह नए कलाकारों के साथ काम करते हुए उनसे काफी कुछ सीखते और ऑब्जर्व करते हैं.

यह भी पढे़ं: सेट पर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को धुरंधर 2 में मिला रोल, सेल्फी ने बदल दी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >