ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों चर्चा में है. शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी सितारे नजर आ रहे हैं. वहीं, बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव भी शो में अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. हाल ही में शो के सेट से तेज प्रताप यादव का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
'मेरा दोस्त आपका फैन है और RJD सपोर्टर है...'
वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक सूट-बूट पहनकर बड़े ही टशन के साथ तेज प्रताप यादव के पास पहुंचता है. वह तेजू भैया को अपना परिचय देते हुए कहता है, "मैं मसूरी पढ़ा हूं, बोर्डिंग स्कूल में. मेरा बेस्ट फ्रेंड बिहार का है बचपन से, छठी क्लास से. और वो RJD सपोर्टर है और आपका फैन है..."तेज प्रताप यादव ने तुरंत टोका- 'हमारी पार्टी JJD है'. युवक की बात पूरी होने से पहले ही तेज प्रताप यादव शांत और मुस्कुराते हुए उसे सही करते हैं. वह कहते हैं, "हमारी पार्टी अलग है, JJD है."
फैन का ब्लंडर 'ओह सॉरी आप JJD के हैं'
इसके बाद वीडियो में सबसे मजेदार पल आता है. तेज प्रताप यादव के सही करने के बावजूद युवक कन्फ्यूज हो जाता है. वह सिर हिलाते हुए तुरंत कहता है, "ओह हां सॉरी, आप JJD के हैं..." अपनी ही पार्टी RJD का नाम JJD सुनकर तेज प्रताप यादव भी कुछ पल के लिए हैरान नजर आते हैं. हालांकि, उन्होंने इस गलती को गंभीरता से लेने के बजाय हंसते हुए उस युवक को गले लगा लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तेज प्रताप यादव का अंदाज
जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई, लोगों ने इस पर मजेदार मीम्स और कमेंट्स करना शुरू कर दिया. कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि तेजू भैया की पार्टी का नया नामकरण हो गया है. वहीं, कुछ यूजर्स तेज प्रताप यादव के कूल और बड़े दिल वाले अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी गलती के बाद भी तेज प्रताप ने फैन को डांटने के बजाय हंसकर गले लगाया, जो उनके मजेदार अंदाज को दिखाता है.
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की बांसुरी पर थिरकी काजल राघवानी, फैंस बोले- लालू यादव की बहू बनने का है इरादा
ये भी पढ़ें: E/x गर्लफ्रेंड काजल राघवानी पर खेसारी लाला यादव ने उठाया था हाथ? भोजपुरी एक्टर बोले- मर्द साबित करने की जरूरत नहीं
