Tut Jala Payal New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना प्रेमियों के लिए चंदन चंचल एक बार फिर अपना नया गाना ‘टूट जाला पायल’ के साथ लौट आए हैं. उनका यह ट्रैक आज 23 मई को चंदन चंचल एंटरटेन्मेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. अपने मजेदार वीडियो और खूबसूरत कहानी की वजह से दर्शकों के बीच तेजी से जगह बना रहा है. शादीशुदा जिंदगी की प्यारी नोक-झोंक पर आधारित यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
सजने-संवरने के बीच पति की शरारत से परेशान एक्ट्रेस
इस गाने के वीडियो की कहानी बेहद मजेदार है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति के लिए सजती और संवरती हैं, लेकिन जैसे ही वह तैयार होती हैं, उनके पति आकर उनका सारा मेकअप खराब कर देते हैं. इस बात से नाराज होकर एक्ट्रेस अपने पति से प्यार भरी शिकायत करती हैं इतना ही नहीं, पत्नी की शिकायत तब और बढ़ जाती है जब पति उनकी पैरों की सुंदर पायल भी तोड़ देते हैं. इसी खट्टी-मीठी नोक-झोंक पर यह पूरा गाना बना है.
गाने का वीडियो यहां देखें
लाल साड़ी में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस
वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने गाने में लाल रंग की बेहद सुंदर साड़ी पहनी हुई है, जिसमें उनका ट्रेडिशनल और घरेलू लुक दर्शकों का दिल जीत रहा है. वहीं दूसरी तरफ खुद चंदन चंचल का शरारती अंदाज देखने को मिल रहा है. उनका यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. दोनों की जोड़ी और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.
गाने के पीछे की टीम
इस खूबसूरत और सुरीले गाने को चंदन चंचल ने अपनी खास आवाज में गाया है. गाने के बेहतरीन बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार संगीत छोटू बंटी ने तैयार किया है. वीडियो का लाजवाब निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है. इस गाने को चंदन चंचल एंटरटेनमेंट के लेबल तले रिलीज किया गया है. गाने के डिजिटल हेड विक्की यादव और विकास यादव हैं, जबकि इसकी डिजिटल पार्टनर मार्सऑर्बिट एंटरटेनमेंट कंपनी है.
यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का गाना ‘पिया गइले पटना’ रिलीज, वीडियो देखें
