Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया गाना ‘राजा रंगबाज’ यूट्यूब पर रिलीज, खुशी ककड़ की अदाओं ने लूटा दिल

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘राजा रंगबाज’ अब Tuntun Yadav Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. गाने में खुशी ककड़ संग टुनटुन यादव की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया धमाका हो गया है. सिंगर और एक्टर टुनटुन यादव का लेटेस्ट भोजपुरी गाना ‘राजा रंगबाज’ अब दर्शकों के लिए रिलीज हो चुका है. इस गाने में टुनटुन यादव के साथ एक्ट्रेस-सिंगर खुशी ककड़ नजर आ रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई है.

‘राजा रंगबाज’ को Tuntun Yadav Entertainment यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां गाना आते ही दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने में दमदार म्यूजिक, टुनटुन का स्वैग और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है, जो इसे एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बनाता है. आइए गाने की खासियत और टीम के बारे में बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘राजा रंगबाज’ की खासियत

वीडियो में टुनटुन यादव का स्वैग और खुशी ककड़ का ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. गाने की थीम पूरी तरह से मस्ती, रंगबाजी और भोजपुरी फ्लेवर से भरपूर है, जो युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रही है।.

टुनटुन यादव लगातार एक के बाद एक नए गानों के जरिए अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं. रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह और ज्यादा वायरल हो सकता है.

यूजर्स के रिएक्शन

गाने को सुनने के बाद यूजर्स लगातर कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कुछ इसे शानदार और धमाकेदार बता रहे हैं. तो वहीं, कई रेड हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं.

गाने की टीम

  • गायक:- टुनटुन यादव, खुशी कक्कड़
  • गीतकार:-सुनील सागर
  • संगीतकार:-जयकुमार यादव
  • संगीत:- विकी वॉक्स
  • रिकॉर्डिंग:- शंकराय स्टूडियो आरा
  • निर्देशक:- वरुण यादव, धर्मेन्द्र यादव
  • रंगकर्मी:-रोहित सिंह

खुशी ककड़ का पिछला गाना भी रहा चर्चा में

खुशी ककड़ का इससे पहले ‘रहब शहरिया में’ गाना रिलीज़ हुआ था, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. गाने के म्यूजिक वीडियो में पलव क्वीन अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आईं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना ‘लहंगा में मीटर 2’ इस दिन मचाएगा धमाल, रक्षा गुप्ता संग लगेगा रोमांस का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >