भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड के सितारों से सजे शो ‘भोजपुरी बवाल’ में इस बार मस्ती और हंसी-मजाक का अलग अंदाज देखने को मिला. शो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के बीच मजेदार बातचीत ने सबका ध्यान खींचा. तेज प्रताप ने मल्लिका की हथेली देखकर उनके भविष्य से जुड़ी कुछ बातें बताईं, जिसे सुनकर एक्ट्रेस भी हंसने लगीं. इसके बाद दोनों के बीच राशि और पुखराज को लेकर भी मजेदार बातचीत हुई. शो का यह पूरा सेगमेंट अब दर्शकों के बीच चर्चा में है.
Tej Pratap Reads Mallika Sherawat’s Palm: तेज प्रताप ने देखी मल्लिका की हथेली
शो में तेज प्रताप माथे पर तिलक लगाए ज्योतिषी के अंदाज में नजर आए. मल्लिका ने जैसे ही अपनी हथेली उनके सामने की, तेज प्रताप ध्यान से उनकी हथेली देखने लगे. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल है... और खर्चा नहीं टिकाती हैं आप!” यह सुनकर मल्लिका हंस पड़ीं और बोलीं कि उन्होंने बिल्कुल सही बात कही.
Tej Pratap Yadav: ‘तुला राशि तो मेरी भी है’
हथेली देखने के बाद दोनों के बीच राशि को लेकर भी मजेदार बातचीत हुई. मल्लिका ने बताया कि उनकी राशि तुला है. इस पर तेज प्रताप ने तुरंत कहा, “तुला तो मेरी भी है.” यह सुनकर मल्लिका अपने चेहरे पर हाथ रखकर हंसने लगीं. दोनों का यह मजेदार पल शो में मौजूद लोगों को भी खूब पसंद आया.
ये भी पढ़ें: ‘भाई, मैं JJD वाला हूं…’ RJD सपोर्टर बताए जाने पर तेजप्रताप यादव का मजेदार जवाब
Tej Pratap Yadav to Mallika Sherawat: पुखराज पहनने की दी सलाह
मल्लिका ने जब तेज प्रताप से पूछा कि तुला राशि के हिसाब से कौन-सा पत्थर पहनना चाहिए, तो उन्होंने पुखराज पहनने की सलाह दी. इसके बाद सूर्य के तेज और मल्लिका के बालों को लेकर दोनों के बीच फिर मजेदार बातचीत हुई और दोनों हंसने लगे.
Where to Watch ‘Bhojpuri Bawaal’: कहां देखें ‘भोजपुरी बवाल’?
तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत का यह मजेदार सेगमेंट ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा है. शो में भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों के साथ मजेदार बातचीत, हंसी-मजाक और कई दिलचस्प पल देखने को मिलते हैं. आप इसे जियो हॉटस्टार पर रोज रात 9 बजे और कलर्स पर रोज रात 10:30 बजे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: "आप कौन होते हैं पूछने वाले?" 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर मीडिया पर बुरी तरह भड़कीं पाखी हेगड़े, सन्न रह गए निरहुआ
