Bhojpuri Bawaal Update: विधायक से जलेबी बाई ने की ‘लगावेलू जब लिपिस्टिक…’ गाने की फरमाइश, मंच पर फिर हुआ कुछ ऐसा

जब मल्लिका शेरावत के सामने तेजू भैया ने गाया 'लॉलीपॉप लागेलू'. 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप का यह अनदेखा देसी और रोमांटिक अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Bawaal Update: जिओ हॉटस्टार के भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है. अब हाल ही के एपिसोड में उनकी फेवरेट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आई हुई थी. मर्डर एक्ट्रेस ने  तेजू भैया को मिलने के लिए बुलाया था. इसी बीच दोनों ने बहुत सारी बातें की और उन्होंने मल्लिका के लिए लॉलीपॉप गाना भी गाया. अब तेज प्रताप यादव और अभिनेत्री मल्लिका शेरावत से जुड़ा एक और वीडियो चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पल में तेज प्रताप का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Tej Pratap's Desi Style in Front of Mallika Sherawat: मल्लिका के सामने तेज प्रताप का भोजपुरी अंदाज

तेज प्रताप यादव को उनके बेबाक और अलग अंदाज के लिए जाना जाता है. ‘भोजपुरी बवाल’ में भी वह काफी खुलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. मल्लिका शेरावत के साथ उनकी बातचीत और मस्ती वाले कई वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. इनमें दोनों को साथ में वर्कआउट करते हुए भी देखा गया, जहां तेज प्रताप मजाकिया अंदाज में अपनी परेशानी जाहिर करते नजर आए थे.

तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत, फोटो- इंस्टाग्राम

अब एक नए वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव का भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से जुड़ा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह गाना भोजपुरी स्टार पवन सिंह के सबसे चर्चित गानों में शामिल है और लंबे समय से भोजपुरी संगीत की पहचान बना हुआ है. 

Tej Pratap Sing Song For Mallika Sherawat: मल्लिका के लिया गाया गाना 

जिओ हॉटस्टार के एक एपिसोड में मल्लिका ने बताया कि उन्हें भोजपुरी गाने बहुत पसंद हैं. इसी बीच उसने तेज प्रताप से कहा उन्हें यह गाना ‘लगावेलू तू लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट, लॉलीपॉप लागेलु’ गाना बहुत पसंद हैं. इसके बाद तेजू भैया ने उनके लिए यह गाना गाया। एपिसोड में मल्लिका के साथ तेज प्रताप काफी खुश नजर आ रहे थे.

Mallika Asked if Teju Bhaiya Have Seen Murder: मल्लिका ने पूछा था ‘मर्डर’ के बारे में सवाल

तेज प्रताप और मल्लिका की मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई. एक वीडियो में मल्लिका ने तेज प्रताप से उनकी फिल्म ‘मर्डर’ देखने को लेकर सवाल किया. इस सवाल पर तेज प्रताप शर्माते हुए नजर आए और उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म कई बार देखी है. इसके बाद उन्होंने मल्लिका की तारीफ भी की. इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा.

Tej Pratap Yadav in Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल’ में अलग अंदाज में नजर आ रहे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव का ‘भोजपुरी बवाल’ में शामिल होना भी दर्शकों के लिए काफी अलग अनुभव है. शो में भोजपुरी मनोरंजन जगत से जुड़े कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं और तेज प्रताप भी अपने देसी अंदाज से माहौल को मजेदार बना रहे हैं. राजनीति से अलग उनका यह अवतार सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Bhojpuri Bawaal Grand Finale: जल्द ही होगा ग्रैंड फिनाले

भोजपुरी बवाल का ग्रैंड फिनाले पटना के ज्ञान भवन में 24 अगस्त को आयोजित हुई. हालांकि ग्रैंड फिनाले का एपिसोड 6 सितम्बर को जिओ  हॉटस्टार और कलर्स पर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: चीनी महंगी क्या हुई... अचानक ट्रेंड में आया पवन सिंह-काजल राघवानी का 9 साल पुराना गाना 'गन्ना बेच के चुम्मा लेहब'

About Pawan Singh's Lolipop Song: लॉलीपॉप गाने के हुए इतने व्यूज

'कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलू' भोजपुरी सिनेमा और संगीत इतिहास का सबसे लोकप्रिय और आइकॉनिक गाना है. साल 2008 में रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया था. इस गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे थे और इसका संगीत विनय बिहारी ने तैयार किया था. अपनी जबरदस्त और कैची बीट्स (Catchy beats) के कारण यह गाना केवल उत्तर भारत या बिहार-यूपी तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश सहित विदेशों में भी क्लब्स, शादियों और कॉलेज फेस्ट्स में एक ग्लोबल पार्टी एंथम बन गया. इसी गाने की अपार सफलता ने पवन सिंह को रातों-रात एक बड़ा सुपरस्टार बना दिया. यह गाना अब यूट्यूब पर 287 मिलियन क्रॉस कर चूका हैं.

यह भी पढ़ें: 'Bhojpuri Bawaal' में ऐसा क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे? निजी जिंदगी के इन बयानों पर मचा भारी घमासान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >