Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के नए गाने ‘मरद संस्कारी’ ने उड़ाए फैंस के होश, लाल साड़ी में छाईं तोशी द्विवेदी

Shivani Singh New Bhojpuri Song Marad Sanskari: शिवानी सिंह का नया गाना ‘मरद संस्कारी’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया. गाने का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने अपना जादू चलाया है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song Marad Sanskari: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘मरद संस्कारी’ इंटरनेट पर आ चुका है. सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. म्यूजिक वीडियो में शिल्पी के साथ तोशी द्विवेदी और राजा नजर आए हैं. ये गाना आईवीआई यशी म्यूजिक हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. वीडियो में तोशी लाल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है. सॉन्ग पर यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं.

शिवानी सिंह का नया गाना ‘मरद संस्कारी’ का वीडियो

जानें ‘मरद संस्कारी’ सॉन्ग के बारे में

  • सिंगर: शिवानी सिंह
  • कलाकार: तोशी द्विवेदी और राजा
  • म्यूजिक: अविचल साहनी
  • लिरिक्स: किशन

अपनी सहेली के पास पति की तारीफ करती है एक्ट्रेस

सॉन्ग में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी अपनी सहेली से कह रही है कि तुम्हें मैं अपनी जिंदगी के बारे में क्या बताऊं क्योंकि मेरी जीवनसाथी मुझे अच्छा मिला है. आगे वह कहती है कि वह दिमाग से थोड़ा सा अनाड़ी है और सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते. एक्ट्रेस अपने पति की तारीफ करती है और कहती है, हमारा पति संस्कारी है और मैं ससुराल में आकर राज कर रही हूं. एक्ट्रेस ये भी कहती है कि मैं बहुत खुश हूं ऐसा पति पाकर और वह मुझे अपने हाथ से खाना खिलाते हैं और बहुत प्यार से रखते हैं. सॉन्ग पति-पत्नी के प्यार के बारे में बताता है. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है.

‘दवईया ला दs सईया’ सॉन्ग का वीडियो

इससे पहले शिवानी सिंह का सॉन्ग ‘दवईया ला दs सईया’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. सॉन्ग में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी नजर आई थी और उनके एक्सप्रेशन कमाल के थे. म्यूजिक वीडियो में तोशी अपने पति को दवाई लाने के लिए कहती है क्योंकि उनके कमर में दर्द होता है. गाना छह दिन पहले रिलीज हुआ था और इसपर अब तक 9.2K व्यूज आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘झुमका दुतलिया’ रिलीज, सपना चौहान के ठुमकों ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >