Bhojpuri Song: होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी रंगीन माहौल बनने लगा है. इस साल 4 मार्च 2026 को होली मनाई जाएगी और उससे पहले ही होली स्पेशल गानों की धूम मच चुकी है. इसी बीच मशहूर भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया होली गीत ‘होली रंगना लहंगव हो’ रिलीज हो चुका है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है. यह गाना आराध्या म्यूजिक जोन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में होली की मस्ती और देसी अंदाज साफ नजर आता है.
क्वीन खुशी का दिखा मस्तीभरा अंदाज
गाने के वीडियो में क्वीन खुशी नजर आ रही हैं, जिनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस गाने को और भी खास बना देते हैं. रंग-बिरंगे कपड़े, होली का माहौल और मस्ती से भरे डांस मूव्स वीडियो को देखने लायक बनाते हैं. क्वीन खुशी की एनर्जी और कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने के बोल गौरव मिश्रा और केके चौधरी ने लिखे हैं. वहीं गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है, जो होली के माहौल के लिए बिल्कुल परफेक्ट बैठता है. ढोलक, बीट्स और देसी टच गाने को और ज्यादा झूमने वाला बना देते हैं.
गाने की पूरी टीम
वीडियो का निर्माण मां अम्बे प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है और इसका निर्देशन बिकाश श्रीवास्तव ने किया है. डायरेक्शन में होली की मस्ती और रंगीन माहौल को खूबसूरती से दिखाया गया है. वहीं अनुज मौर्य की कोरियोग्राफी गाने की जान है, जो हर स्टेप को आसान और मजेदार बनाती है. अगर आप इस होली कुछ नया, धमाकेदार और देसी अंदाज का गाना सुनना चाहते हैं, तो ‘होली रंगना लहंगव हो’ आपकी होली प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए.
