Shilpi Raj New Bhojpuri Song Reliya: शिल्पी राज का नया गाना ‘रेल‍िया’ धूम मचाने को तैयार, एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने बढ़ाया ग्लैमर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Reliya: शिल्पी राज का नया गाना ‘रेल‍िया’ का पोस्टर सामने आया है. सॉन्ग में एक्ट्रेस तान्या शर्मा नजर आएंगी. ये सॉन्ग किस दिन दर्शक सुन पाएंगे, इसके बारे में भी खुलासा हो गया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Reliya: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का हर दिन कोई ना कोई नया गाना भोजपुरी में रिलीज होता है. इन गानों पर दर्शक जमकर प्यार लुटाते हैं. शिल्पी ने अपनी सुरीली आवाज भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस को दी है. इसके अलावा वह पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा, खेसारी लाल यादव के साथ भी गा चुकी हैं. शिल्पी का लेटेस्ट सॉन्ग ‘रेल‍िया’ को लेकर जानकारी सामने आई है. ये सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा, इसे लेकर भी अपडेट आया है.

‘रेल‍िया’ गाना इस दिन होगा रिलीज

शिल्पी राज का नया गाना ‘रेल‍िया’ का पोस्टर सामने आया है. वेब म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, तैयार हो जाइए एक और धमाकेदार लोकगीत के लिए. स्वर- शिल्पी राज की मधुर आवाज में नया गाना ‘रेल‍िया’ आ रहा है धमाल मचाने. सॉन्ग 24 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे रिलीज किया जाएगा. दर्शक इस सॉन्ग को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं.

जानें ‘रेल‍िया’ सॉन्ग के बारे में

‘रेल‍िया’सॉन्ग में एक्ट्रेस तान्या शर्मा नजर आएंगे. इसके लिरिक्स दिनेश रेलहन ने लिखा है. म्यूजिक रेलहन स्टूडियो और प्रकाश सोनी का है. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा है. डीआई रोहित सिंह है और डीओपी दिलीप और राजन है. एडिटर रविश है और सब प्रोडक्शन कृष्णा अमृता फिल्म्स प्राइवेंट लिमिटेड है. प्रोजेक्ट मैनेजर जुगेश कुमार है.

‘कमर दाबे वाला मजदूर’ गाना सुना आपने?

हाल ही में शिल्पी राज का गाना ‘कमर दाबे वाला मजदूर’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग को शिल्पी के अलावा रोहित त्रिपाठी बाबा ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में रोहित अपने जॉब को लेकर एक्ट्रेस पारुल को बताते हैं. जिसके बाद पारुल उनसे कहते हैं कि जब तुम नौकरी के लिए जा रहे हो तो एक मजदूर रखते जाओ जो मेरी कमर दबाएगा.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शादीशुदा जिंदगी को दर्शाता शिल्पी राज का नया सॉन्ग ‘लाइफ में वाइफ’, हीरो बाबू-अनुराधा यादव की केमिस्ट्री ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >