शिल्पी राज का गाना ‘पलंग करे चोंय चोंय’ रिलीज, मुस्कान का ब्लैक साड़ी लुक छाया

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘पलंग करे चोंय चोंय’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. गाने में विजय चोहान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक दुनिया में इन दिनों नए-नए गानों की धूम मची हुई है. इसी बीच पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘पलंग करे चोयं-चोंय’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा है. इस गाने में विजय चौहान और शिल्पी राज की आवाज का शानदार मेल सुनने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

वीडियो में खूबसूरत दिखी मुस्कान जयसवाल

गाने में एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं सिंगर विजय चौहान ब्लैक जैकेट और पैंट में काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं. दोनों का यह लुक स्क्रीन पर खूब जच रहा है और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. गाने में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं. साथ ही सिंगर शरारती अंदाज में एक्ट्रेस से बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं, जो गाने को और भी दिलचस्प बना देता है.

शिल्पी संग विजय की आवाज ने गाने में भरी जान

शिल्पी राज की आवाज गाने में अलग ही जान डाल देती है. उनकी दमदार और चुलबुली गायकी दर्शकों को शुरु से आखिर तक बांधे रखती है. वहीं विजय चैहान भी अपने मस्ती भरे और शरारती अंदाज से गाने में खास रंग जमाते दिखाई देते हैं. दोनों सिंगर्स की जुगलबंदी इतनी शानदार है कि गाने की हर लाइन सुनने और देखने में देसी टच दे रहा है. वहीं इसके म्यूजिक और बीट भी काफी कैची है. शिल्पी और विजय की आवाज का यह मेल गाने को और भी मजेदार बना देता है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – पलंग करे चोंय चोंय
  • सिंगर – शिल्पी राज और विजय चौहान
  • लिरिक्स – सोनू सरगम
  • म्यूजिक – राजा भट्टचार्य
  • एक्ट्रेस – मुस्कान जयसवाल
  • डायरेक्टर – दीपक यादव देवा
  • प्रोड्यूसर – सुक्न्या कश्यप
  • कोरियोग्रफर – अमन ADR, योगेश
  • एडिटर – पप्पू वर्मा
  • डीओपी – गौरव राय
  • डीआई – रोहित सिंह
  • लेबल – The LSD Music

फैंस का जबरदस्त रिसपॉन्स

यह भी पढ़ें: गाना ‘करब ना गुलामी’ हुआ वायरल, वीडियो में संजना संग पावर स्टार का प्यार भरा तकरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >