Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज के नये गाने ‘मोर पियवा गोर पियवा’ में दिखेगा रोमांस का तड़का, जान्हवी मिश्रा की दिलकश अदाओं का चला जादू

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का लेटेस्ट गाना 'मोर पियवा गोर पियवा' का पोस्टर आउट हो चुका है. सॉन्ग में जान्हवी कपूर दिखेंगी. ये गाना किस दिन रिलीज होगा, इसका जानकारी शिल्पी ने नहीं दिया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song mor piyava gor piyava: भोजपुरी दुनिया की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का लेटेस्ट सॉन्ग ‘जार लेब जवानी’ 27 दिसंबर को रिलीज हुआ था. सॉन्ग रिलीज के साथ यूट्यूब पर ट्रेंड में आ गया था. अब शिल्पी अपने नये सॉन्ग ‘मोर पियवा गोर पियवा’ लेकर आ रही है. सॉन्ग में एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा होंगी. सॉन्ग का पोस्टर आउट हो चुका है और इसके बारे में आपको सब कुछ बताते हैं.

शिल्पी राज का नया गाना ‘मोर पियवा गोर पियवा’

शिल्पी राज का नया गाना ‘मोर पियवा गोर पियवा’ का पोस्टर काफी रोमांटिक है. पोस्टर में जान्हवी काफी ग्लैमरस अंदाज में दिख रही है. सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा, इसकी जानकारी सिंगर ने नहीं दी. सॉन्ग के लिरिक्स सोनू सरगम आरा ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है. डिजिटल इसका कमलेश कुमार का है और वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन का है. सॉन्ग के डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है और कोरियोग्राफर सनी सोनकर है. डीआई रोहित सिंह और डीओरपी राजन वर्मा है. इसके एडिटर संदीप यादव है और प्रोड्यूसर डी सिंह है.

फैंस के रिएक्शन

पोस्टर देखकर फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखा, जल्द लेकर आओ गाना. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी मैम पार्टी सॉन्ग लेकर आइए. एक यूजर ने लिखा, गजब पोस्टर है. कई यूजर्स में कमेंट बॉक्स में सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा, इसके बारे में पूछा.

भोजपुरी गाना ‘जार लेब जवानी’ के बारे में विस्तार से जानिए

शिल्पी राज का ये गाना एनर्जी से भरा हुआ गाना है. सॉन्ग को शिल्पी के अलावा अतुल ठाकुर और अंकित अग्रवाल ने गाया है. वीडियो की बात करें तो इसमें प्रियंका सिंह राजपूत और अंकित अग्रवाल ने स्क्रीन शेयर किया है. वीडियो में दोनो पति-पत्नी बने हैं. ये एक रोमांटिक गाना है. इसके अलावा उनका एक और सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. सॉन्ग का नाम ‘गरम कर’ है, जिसमें खेसारी लाल यादव नजर आए हैं. सॉन्ग कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का न्यू ईयर सॉन्ग ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ रिलीज, पूजा पंडित के डांस ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >