शिल्पी राज का गाना ‘हमार जान लेबू का’ रिलीज, पहाड़ों के बीच प्यार में डूबे दिखे अमित और एंजेल राधा

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और अमित स्टार गोरखपुरिया का नया रोमांटिक गाना ‘हमार जान लेबू का’ रिलीज. पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में एंजेल राधा और अमित की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत की मशहूर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने के साथ धमाल मचाने आ गई हैं. इस बार उन्होंने सिंगर अमित स्टार गोरखपुरिया के साथ मिलकर एक बेहद रोमांटिक गाना ‘हमार जान लेबू का’ रिलीज किया है. यह गाना किया म्यूजिक हिट्स’ के बैनर तले रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

पहाड़ो के बीच राधा-अमित का प्यार भरा पल

गाने के वीडियो में सबसे खास इसकी लोकेशन है. सीन में एक्ट्रेस एंजेल राधा की खूबसूरती चार चांद लगा रही है. वह पूरे वीडियो में अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं, जहां कभी वह लाल साड़ी में अपनी अदाओं से बिजली गिरा रही हैं, तो कभी नीली साड़ी में उनका ग्रेसफुल लुक दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है. फैंस उनके इस ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सीन के शुरुआत में चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वादियों के बीच एक्ट्रेस एंजेल राधा और अमित के बीच कई क्यूट मोमेंट्स फिल्माए गए हैं, जो देखने में किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन जैसा लग रहा है. गाने के बोल बहुत ही प्यारे और इमोशनल हैं. वीडियो में दोनों कलाकार एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं. उनके बीच की बातचीत और रोमांस इतना गहरा है कि वे कहते हैं,

यहां वीडियो देखें

गाने की शानदार टीम

इस गाने को सफल बनाने में पूरी टीम की मेहनत साफ नजर आती है. गाने के बोल कृष्ण स्नेही ने लिखे हैं, जो सीधे दिल में उतरते हैं, वहीं ध्रुव गुप्ता का संगीत कानों में मिश्री घोलता है. डायरेक्टर राज सिंह ने वीडियो को बहुत ही खूबसूरती से निर्देशित किया है. यह गाना साल 2026 के सबसे रोमांटिक भोजपुरी गानों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘ले ले अईहS पेप्सी’ हुआ रिलीज, प्रीति तिवारी का दिखा देसी लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >