गांव की मिट्टी की खुशबू लेकर आया ‘हमार गांव’, शिल्पी राज ने फिर जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और अमित स्टार गोरखपुरी का नया भोजपुरी गाना ‘हमार गांव’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गांव की सादगी, देसी संस्कृति और शानदार म्यूजिक से सजा यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में सुनीता सिंह का अंदाज भी फैंस का दिल जीत रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘हमार गांव’ से दर्शकों के बीच छा गई हैं. इस खूबसूरत गाने में गांव की सादगी, मिट्टी की महक और देसी संस्कृति को बेहद शानदार अंदाज में पेश किया गया है. अमित स्टार गोरखपुरी और शिल्पी राज की शानदार आवाज गाने को खास बना रही है, वहीं फीचरिंग में नजर आ रहीं सुनीता सिंह ने अपने एक्सप्रेशंस और देसी अंदाज से वीडियो में जान डाल दी है. रिलीज होते ही ‘हमार गांव’ यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

इस खूबसूरत गीत को अमित स्टार गोरखपुरी और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज़ से सजाया है, जबकि इसके बोल पंकज पवन ने लिखे हैं. गाने का मधुर संगीत महीपाल भारद्वाज ने तैयार किया है. वीडियो में सुनीता सिंह अपनी शानदार अदाओं और देसी अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. वहीं इस गाने का निर्देशन संदीप यादव ने किया है. ‘हमार गांव’ की रिकॉर्डिंग और प्रोडक्शन किआ म्यूजिक स्टूडियो लखनऊ में हुआ है, जबकि इसके निर्माता आरव सिंह हैं. डिजिटल हेड की जिम्मेदारी विक्की यादव ने संभाली है. यह गाना किआ म्यूजिक हिट्स के बैनर तले रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.

फैंस जमकर कर रहे कमेंट

गाना ‘हमार गांव’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और यूट्यूब पर फैंस लगातार अपने प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर @AKASHKUMAR-qt3yr ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, “Super song”, वहीं @Anita.Akash..Official3833 ने कमेंट किया, “लाजवाब गाना है सर 🎉”. इसके अलावा @VinodkVinodk-y8y2g ने भी गाने को “Mast song” बताते हुए टीम की जमकर सराहना की. फैंस के इन शानदार रिएक्शन्स से साफ है कि ‘हमार गांव’ लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘सड़िया रजऊ नाश दिहलs’ ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर छाया भोजपुरी गाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >