चैती छठ पर शारदा सिन्हा का ‘पहिले पहिल हम कयनी छठी मईया’ फिर से वायरल, 7 करोड़ व्यूज पार

Sharda Sinha Chhath Song Pahile Pahil Chhathi Maiya: चैती छठ के मौके पर शारदा सिन्हा का गीत ‘पहिले पहिल हम कयनी छठी मईया’ फिर से वायरल हो रहा है. सॉन्ग का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

Sharda Sinha Chhath Song Pahile Pahil Chhathi Maiya: इस बार चैती छठ के मौके पर लोकगायिका शारदा सिन्हा का गीत ‘पहिले पहिल हम कयनी छठी मईया’ खूब वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर इसे अब तक 7 करोड़ 26 लाख से अधिक व्यूज और 7.1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यह गीत खासकर नई पीढ़ी के सूर्य भक्तों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज और संगीत से छठ पर्व की सादगी, पवित्रता और मिट्टी से जुड़ी भावना को अच्छी तरह पेश किया है. यह गीत बताता है कि समय चाहे बदल जाए, परंपरा और श्रद्धा को नई पीढ़ी भी उतने ही प्यार और आस्था के साथ निभा सकती है.

पहिले पहिल हम कयनी छठी मईया’ का वीडियो

टीम के बारे में जानें

इसे शारदा सिन्हा ने गाया है और इसे कंपोज भी उन्होंने किया था. मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम आदित्य देव ने किया और म्यूजिक प्रोडक्शन में अंशुमन सिन्हा ने योगदान दिया. वीडियो का निर्माण नीतू चंद्रा, नितिन चंद्रा और अंशुमन सिन्हा ने किया, जबकि निर्देशन नितिन नीरा चंद्रा ने किया था. वीडियो में क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन जेडेक मुख्य भूमिका में हैं और गाने के बोल हृदय नारायण झा ने लिखे हैं. वीडियो की शूटिंग संजय खानजोडे ने की और एडिटिंग आर्चित रस्तोगी ने की.

गाने में क्या बताया गया?

गाने में यह भाव भी है कि पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं. वे छठी मईया से अपनी भूल-चूक की क्षमा मांगते हैं और अपने परिवार, बच्चों और प्रियजनों के लिए खुशहाली, सुख और आशीर्वाद की कामना करते हैं. नारियल और केरवा सजाकर नदी किनारे अरग अर्पित करते हैं. घाट को सुंदर सजाते हैं और अपनी भक्ति से मईया का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

यह भी पढ़ें- आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >